फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Candidates decided on all seven seats of SP-RLD

अलीगढ़ः सपा-रालोद की सातों सीटों पर प्रत्याशी तय, बनीं चुनाव समितियां

Tue, 18 Jan 2022 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Candidates decided on all seven seats of SP-RLD
आखिर कई दिन से चल रही जद्दोजहद के बाद सपा ने कोल व छर्रा सीट पर भी प्रत्याशी फाइनल कर दिए। इस तरह सपा-रालोद गठबंधन से जिले की सातों सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो गए। सोमवार सुबह लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय से कोल सीट पर दो दिन पहले घोषित प्रत्याशी सलमान शाहिद के स्थान पर पूर्व महानगर अध्यक्ष व पुराने चेहरे अज्जू इशहाक को फार्म बी जारी कर दिया। वहीं छर्रा पर भी महिला दावेदार लक्ष्मी धनगर का फार्म बी जारी कर दिया। जिला मुख्यालय पर आने के बाद जिलाध्यक्ष ने कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार कर चुनाव समन्वय समिति का गठन किया। इसी तरह महानगर कमेटी की बैठक में भी चुनाव समिति तय हुई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने जिले में सपा के चार व रालोद के तीन प्रत्याशियों के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि सभी सात प्रत्याशी गठबंधन से तय हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कोल पर पूर्व प्रत्याशी रहे पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक को फार्म बी जारी हो गया है। छर्रा पर लक्ष्मी धनगर को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर फार्म बी जारी हुआ है। इससे पहले शहर व अतरौली पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। रालोद ने भी तीनों प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अब हमें इन्हें जिताने में जी जान लगानी है। उन्होंने बैठक में बताया कि गठबंधन के दलों व प्रत्याशियों से समन्वय के लिए चुनाव सामंजस्य कमेटी का गठन किया गया है। खुद अध्यक्ष गिरीश यादव की अध्यक्षता वाली 11 सदस्यीय सामंजस्य कमेटी में अयाज शेरवानी संयोजक, रामवीर सिंह यादव सहसंयोजक, कृष्ण कांत शर्मा, धारा सिंह सूर्यवंशी, राजेश माहौर, डा. बादशाह खान, प्रभु सिंह सुमन, भूदेव सिंह कुंतल, सुनील सिंह, चौधरी देवेंद्र सिंह, रहमुद्दीन को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

इस बैठक में प्रवक्ता राजेश सैनी, लक्ष्मीनारायण गांधी, आशीष कुमार, शिव कुमार राजोरिया, विनोद गुप्ता, अश्वनी शर्मा, डॉ.बादशाह खान, शाकिर अंसारी, जैकी ठाकुर, राकेश यादव आदि थे। इधर, महानगर कमेटी की बैठक महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी व महासचिव मनोज यादव द्वारा जेल रोड कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें पूर्व विधायक जफर आलम रूपकिशोर वाल्मीकि, विनोद सविता, शिशुपाल सिंह यादव ,शान मियां, जस्सू शेरवानी, कृपाल सिंह यादव, इंजीनियर धीरेन्द्र यादव ,विजय प्रजापति ,प्रशांत वाल्मीकि ,नीलाभ भार्गव ,खान आसिफ़ ,सनी सारस्वत ,अजय व्यथित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ को अखिलेश का संदेश..प्रत्याशी नहीं पार्टी देखें
लखनऊ में सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मीडियाकर्मियों ने अलीगढ़ की कोल सीट पर चल रही जद्दोजहद पर सवाल पूछा। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी यही अपील है कि समर्थक प्रत्याशी नहीं, सिर्फ पार्टी देखें। वहां के लिए हमने बहुत कुछ सोच रखा है।
- ये पार्टी का निर्णय है। वैसे अभी तक मैं घोषित प्रत्याशी हूं। हालांकि मुझे सिंबल नहीं मिला है। फिर भी पार्टी जिसे चुनाव लड़ाएगी, उसे पूरी तन-मन-धन से चुनाव लड़ाऊंगा।

सलमान शाहिद, सपा नेता
ये हैं सातों घोषित प्रत्याशी
-शहर से जफर आलम, सपा
-कोल से अज्जू इशहाक, सपा
-छर्रा से लक्ष्मी धनगर, सपा
-अतरौली से वीरेश यादव, सपा
-बरौली से प्रमोद गौड़, रालोद
-खैर से भगवती सूर्यवंशी, रालोद
-इगलास से वीरपाल दिवाकर, रालोद

भगवती प्रसाद सूर्यवंशी राष्ट्रीय लोकदल खैर से प्रत्याशी।

भगवती प्रसाद सूर्यवंशी राष्ट्रीय लोकदल खैर से प्रत्याशी।- फोटो : CITY OFFICE

लक्ष्मी धनगर सपा छर्रा विधानसभा प्रत्याशी।

लक्ष्मी धनगर सपा छर्रा विधानसभा प्रत्याशी।- फोटो : CITY OFFICE

वीरपाल सिंह दिवाकर राष्ट्रीय लोकदल इगलाश प्रत्याशी।

वीरपाल सिंह दिवाकर राष्ट्रीय लोकदल इगलाश प्रत्याशी।- फोटो : CITY OFFICE

वीरेश यादव अतरौली सपा प्रत्याशी।

वीरेश यादव अतरौली सपा प्रत्याशी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed