{"_id":"6a55ed100046dee6a0093b85","slug":"cancer-bp-and-sugar-medicine-prices-increased-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Medicine: कैंसर-बीपी व शुगर की दवाएं महंगी, मरीजों पर बढ़ा बोझ, बाजार में आईं नए प्रिंट की मेडिसिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Medicine: कैंसर-बीपी व शुगर की दवाएं महंगी, मरीजों पर बढ़ा बोझ, बाजार में आईं नए प्रिंट की मेडिसिन
Tue, 14 Jul 2026 01:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:33 PM IST
सार
एनपीपीए ने 39 नई दवा फॉर्मूलेशन के खुदरा मूल्य निर्धारित किए हैं। इनमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एचआईवी, हृदय रोग और आंखों के संक्रमण की दवाएं शामिल हैं। इसी तरह पिछले दिनों कैंसर की दवा जीएसटी दर के आधार पर सस्ती की गई थीं, लेकिन अब उनकी कीमतों में पहले से ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दवाएं
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ बाजार में कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की दवाओं की कीमतों में खासी वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय बाजार में नए प्रिंट से दवाएं आ गई हैं। कंपनियां कच्चे माल की कीमतें बढ़ने से दवाओं के दाम बढ़ाने की बात कह रही हैं।
विज्ञापन
कहने को सरकार ने दवाओं की बढ़ती लागत को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 39 नई दवा फॉर्मूलेशन के खुदरा मूल्य निर्धारित किए हैं। इनमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एचआईवी, हृदय रोग और आंखों के संक्रमण की दवाएं शामिल हैं। इसी तरह पिछले दिनों कैंसर की दवा जीएसटी दर के आधार पर सस्ती की गई थीं, लेकिन अब उनकी कीमतों में पहले से ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बाजार के जानकार बताते हैं कि दैनिक प्रयोग में आने वाली कुछ जरूरी दवाओं में पांच से 10 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। इस विषय में थोक दवा वितरक आमिर आबिद बताते हैं कि बाजार में नए प्रिंट रेट की दवाएं आ गई हैं। उसी अनुसार अब दवाएं बिकने लगी हैं। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू भी बाजार में कुछ दवाओं की कीमतों में वृद्धि होना स्वीकारते हैं। वे बताते हैं कि कैंसर सहित कई दैनिक प्रयोग की जरूरी दवाएं महंगी हुई हैं।
विज्ञापन
ये बढ़े दाम
- शुगर की दवा का पत्ता 285 से बढ़कर 313 हुआ
- उच्च रक्तचाप की दवा का पत्ता 346 से बढ़कर 375 हुआ
- हृदय संबंधी दवा का पत्ता 666 से बढ़कर 732 हुआ
- कैंसर संबंधी एक दवा 2500 से 4200 व एक 350 से 550 हुई