{"_id":"62829ec7104917159d5dcdff","slug":"campaign-against-illegal-construction-in-city-colonies-will-start-from-today-city-office-news-ali2917048142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः शहर की कॉलोनियों में अवैध निर्माण के खिलाफ आज से चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः शहर की कॉलोनियों में अवैध निर्माण के खिलाफ आज से चलेगा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना नक्शा व औपचारिकताओं को पूरा किए बगैर ही शहर में बनी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ एडीए (अलीगढ़ विकास प्राधिकरण) मंगलवार से अवैध कब्जों व निर्माणों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाएगा। पहले चरण में थाना देहलीगेट व बन्नादेवी क्षेत्र में तथा चरणबद्ध तरीके से दूसरे थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा।
शहर में प्रॉपर्टी डीलरों ने नियम-कायदों को दरकिनार करते हुए अवैध रूप से कॉलोनियां बसा ली हैं। कृषक क्षेत्रों को आबादी क्षेत्र बनाकर अवैध कॉलोनी बना दी गई हैं। यहां आवासों के अलावा व्यावसायिक भवनों का अवैध निर्माण कराकर ग्राहकों को बेच दिया है। इन कॉलोनियों में सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। एडीए उपाध्यक्ष गौरांग राठी के अनुसार शहर और बाहरी छोर पर बिना किसी नक्शे व अनुमति से बनीं अवैध कॉलोनी व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हुए निर्माण कार्यों को चिन्हित करने के साथ ही उनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि देहलीगेट व बन्नादेवी क्षेत्र में अभियान चलाकर कब्जा हटाया जाएगा। कब्जा न हटाने पर भवनों को सीज करने के साथ ही जुर्माने व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद दूसरे थाना क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।