फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Campaign against dodgy vehicles

नींद बड़ी गहरी है जनाब: ये अलीगढ़ के अफसर हैं साहब, सरकार का आदेश भी नहीं मानते

Thu, 12 Sep 2024 02:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 02:09 PM IST
सार

अलीगढ़ में अधिकांश मार्गों पर डग्गामार वाहन दौड़ रहे हैं। जर्जर जीप, लोडर के साथ ही ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां ढोई जा रही हैं। बसों पर भी छत पर बैठकर लोग यात्रा कर रहे हैं। लेकिन न तो इन्हें कोई रोक रहा है और न ही टोक रहा है।

विज्ञापन
Campaign against dodgy vehicles
दुबे का पड़ाव जीटी रोड पर सवारियों को भर कर ले जाते वाहन सवार - फोटो : संवाद

विस्तार

शासन का सख्त निर्देश है कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। जहां भी मालवाहक सवारियां ढो रहे हैं उन्हें जब्त किया जाए। लेकिन हाथरस में 17 लोगों की मौत के बाद भी अलीगढ़ प्रशासन की नींद नहीं टूटी। अभी तक अधिकारियों ने सड़कों पर उतरकर एक दिन भी अभियान नहीं चलाया है।

विज्ञापन


अलीगढ़ में अधिकांश मार्गों पर डग्गामार वाहन दौड़ रहे हैं। जर्जर जीप, लोडर के साथ ही ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां ढोई जा रही हैं। बसों पर भी छत पर बैठकर लोग यात्रा कर रहे हैं। लेकिन न तो इन्हें कोई रोक रहा है और न ही टोक रहा है। लोगों के जीवन से यह वाहन चालक खिलवाड़ कर रहे हैं। हाथरस हादसे के बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चला लेकिन अलीगढ़ के अधिकारी खामोश हैं। इनकी खामोशी के पीछे क्या वजह है यह भी कोई समझ नहीं पा रहा है। क्या यहां के अफसरों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन


बोले डीएम आज से सख्ती के साथ चलेगा अभियान
अलीगढ़ जिलाधिकारी बिसाख जी. ने बताया कि अलीगढ़ में सख्ती के साथ अभियान चलेगा। आरटीओ को निर्देशित कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी भी इस अभियान के लिए सड़कों पर उतरेंगे। अगर किसी रूट पर डग्गामार चल रहे होंगे तो इसके लिए उस क्षेत्र के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed