फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cameras will be installed on the uniform of RPF jawans

आरपीएफ जवानों की वर्दी पर लगेंगे कैमरे, हर घटना होगी कैद

Mon, 06 Jun 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Cameras will be installed on the uniform of RPF jawans
ट्रेनों में तैनात होने वाले आरपीएफ जवान अब अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनका वीडियो भी बनाएंगे। इसके लिए उन्हें बॉडी वार्न कैमरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जो जवानों की वर्दी पर कंधे पर लगेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर एक ट्रेन में आरपीएफ के पांच जवान तैनात होते हैं। आरपीएफ जवानों को कई बार ट्रेन में विवाद को संभालने व उसकी वीडियोग्राफी करना मुश्किल हो जाता है। इसी क्रम में आरपीएफ जवानों को बॉडी वार्न कैमरों से लैस करने का निर्णय लिया गया है। ये कैमरे आरपीएफ जवानों की वर्दी पर लगेंगे। किसी घटना के दौरान येे स्वचालित कैमरेे पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग कर लेंगे। आरपीएफ जवान हंगामा शांत कराने, अपराधियों को पकड़ने का काम करेंगे और कैमरा वीडियो बनाने का काम करेगा। इसमें किसी भी घटना से जुड़ी वीडियो फुटेज एक माह तक सुरक्षित रखने की भी व्यवस्था होगी। इस फुटेज को न्यायालय मेें साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सकेगा। आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि अभी दस कैमरे उपलब्ध कराए गए हैं। कुछ चुनिंदा ट्रेनों में ही इसकी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed