फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CAA protest Continue

जनता कर्फ्यू के दिन भी शाहजमाल धरना जारी, महिलाएं नहीं मानीं

Mon, 23 Mar 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
CAA protest Continue
शाहजमाल ईदगाह में जनता कर्फ्यू के दिन भी प्रदर्शन में एनआरसी और सीएए के विरोध नारे लगाती मुस्लिम - फोटो : CITY OFFICE
सीएए व एनआरसी के विरोध में शाहजमाल ईदगाह के धरना प्रदर्शन जारी रहा। प्रशासन की अपील का इन पर कोई असर नहीं पड़ा। स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया तो प्रदर्शनकारी पुलिस से उलझ गए। पिछले दो सप्ताह से यहां 40 से 50 महिलाएं ही धरना दे रही थीं, लेकिन रविवार को यह संख्या अचानक से 500 से अधिक हो गई।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के 55वें दिन थाना देहली गेट पुलिस ने यहां धरने को आने वाली महिलाओं को समझाने की कोशिश की। इस पर महिलाओं ने उग्र नारेबाजी शुरू कर दी। महिलाओं ने कहा कि उन्हें कोरोना वायरस से नहीं बल्कि मोदी सरकार के काले कानून से खतरा है। वहीं, प्रदर्शनकारियों की फोटो खींचने पर एक युवक से हाथापाई कर दी गई। वहां मौजूद सुरक्षाबलों ने स्थिति को संभाला। करीब 250 से 300 पुरुष यहां महिलाओं के समर्थन में जुटे।
विज्ञापन

पुरुषों ने अपने लिए भी यहां तंबू टांग लिया। पिछले दो सप्ताह से जो एएमयू छात्राएं इस धरना प्रदर्शन से दूरी बनाए हुई थीं। वह धरना प्रदर्शन को संबोधित करने के लिए पहुंचीं। वे लगातार लोगों को नारेबाजी के लिए उकसाती रहीं। पुरुषों द्वारा तंबू लगाने की सूचना पर पहुंचे देहली गेट इंस्पेक्टर ने पुरुष प्रदर्शनकारियों को फटकारते हुए तंबू को हटवाया। कोरोना वायरस के अलर्ट के चलते दस से अधिक लोगों को एक साथ इकट्ठा न होने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद भी महिलाएं यहां पर भारी संख्या में आकर बैठीं। आदेश की अनदेखी पर सभी महिलाओं को चिह्नित किया जा रहा है। इन पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहीन बाग में पेट्रोल बम से धमाके की सूचना के बाद शाहजमाल में बढ़ाई गई सुरक्षा
सीएए और एनआरसी के विरोध में दिल्ली के शाहीनबाग़ की तर्ज पर शाहजमाल ईदगाह के सामने जारी धरना प्रदर्शन की सुरक्षा बढ़ाई गई है। यह सुरक्षा रविवार को शाहीनबाग में पेट्रोल बम से धमाका होने की सूचना के बाद बढ़ाई गई है। थाना देहली गेट इंस्पेक्टर के अनुसार धरना स्थल पर प्रदर्शनकारी महिलाओं की सुरक्षा में दो इंस्पेक्टर, पांच सब इंस्पेक्टर, दो महिला सब इंस्पेक्टर, महिला कांस्टेबल और पुरुष कांस्टेबलों की एक-एक टुकड़ी के साथ ही 45वीं वाहिनी पीएसी की एक प्लाटून को तैनात किया गया है। साथ ही यहां अग्निशमन की भी एक गाड़ी को सुरक्षा में तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर के अनुसार पर्याप्त सुरक्षा बल रिजर्व में भी रखा गया है। उच्च अधिकारियों के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर आरआरएफ और आरएएफ को भी तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed