फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CAA protest Aligarh case registered against Counsillor Husnbano and many accused

अलीगढ़: पार्षद हुस्नबानो समेत 21 नामजद और 50-60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 25 Feb 2020 05:05 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 25 Feb 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
CAA protest Aligarh case registered against Counsillor Husnbano and many accused
अलीगढ़ में जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को अलीगढ़ में हुए बवाल को लेकर तीन थानों में 12 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने रोड जाम करने समेत अन्य आरोपों के तहत कई लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें से 21 नामजद महिलाओं और 50-60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


इनमें कोतवाली बनियाबाड़ा की पार्षद हुस्नबानो का नाम भी शामिल है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है। मालूम हो कि शुक्रवार शाम से ही भारी संख्या में महिलाएं सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। पुलिस ने इन्हें बलपूर्वक हटाने की कोशिश की थी, लेकिन महिलाएं फिर से वहां इकट्ठी हो गईं। 
विज्ञापन


दर्शनों के कारण मुरादाबाद हाईवे और कमिश्नरी जाने वाला रास्ता पूरी तरह ठप पड़ गया है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में डीएम और एसएसपी फोर्स के साथ लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति के आगरा दौरे के बाद कई जिलों की फोर्स को अलीगढ़ बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को भी पूरे शहर की व्यवस्था अस्त-व्यस्त है। दिल्ली में बिगड़े माहौल के बाद रविवार से एक बार फिर अलीगढ़ में इसका असर नजर आने लगा। आज भी शहर के अधिकतर बाजार बंद हैं।


हीं शाहजमाल इलाके में मंगलवार को लगातार 28वें दिन भी प्रदर्शनकारियों का धरना जारी रहा। इसके साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पास पुरानी चुंगी गेट पर भी लोग धरने पर बैठे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed