{"_id":"5e5955e38ebc3ef38427b38e","slug":"caa-nrc-aligarh-news-ali2279168182","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानूनः जुमे की नमाज के चलते तनाव में बीता दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानूनः जुमे की नमाज के चलते तनाव में बीता दिन
विज्ञापन
ऊपरकोट पर जुमे की नमाज के दौरान मार्च करते सीओ व सिटी मजिस्ट्रेट।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊपरकोट पर उपद्रव को छठवां दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते बेहद तनाव में बीता। हालांकि, शहर में हाई अलर्ट के चलते सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम रहे। इसके चलते अफवाहों के अलावा कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई। शहर के सबसे ज्यादा संवेदनशील और उपद्रव वाले स्थल ऊपरकोट जामा मस्जिद पर तो जुमे की नमाज कब पढ़ ली गई और कब नमाजी चले गए यह पता हीं नहीं चला। और न इस बार मस्जिद के बाहर तक नमाजियों की भीड़ आई। अब बात अगर शहर के नए शाहीन बाग बने जीवनगढ़ की करें तो यहां लगातार हालात टकराव के बने हुए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से मुरादाबाद-अनूपशहर हाईवे को जोड़ने वाले क्वार्सी बाईपास पर पिछले पांच दिन से चल रहे जाम-धरना को हटाने के लिए हर स्तर पर समझाने, मनाने, डराने का प्रयास किया जा रहा है। मगर, सफलता नहीं मिल रही। शुक्रवार को सख्ती के क्रम में यहां आरएएफ तक बुला ली गई, जिसे लेकर धरनास्थल पर काफी हलचल रही।
जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को शहर को हाई अलर्ट के तहत 25 सेक्टरों में बांटा गया। वहीं, इन सेक्टरों को शहर के तीन सर्किलों में बांटकर सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। इसके चलते ऊपरकोट, चंदनशहीद, घास की मंडी, बाबरी मंडी, तुर्कमान गेट, खटीकान, चरखवालान, शाहजमाल, देहली गेट, सब्जी मंडी पर सबसे ज्यादा सतर्कता रही। यहां कोतवाली में दिन भर एडीएम सिटी व एसपी सिटी कैंप किए रहे, जबकि सीओ प्रथम व सिटी मजिस्ट्रेट फ्लैगमार्च करते रहे। वहीं, बाबरी मंडी पर लगातार अधिकारियों ने नजर रखी।
इस दौरान शाहजमाल, पुरानी चुंगी, जीवनगढ़ के धरनास्थलों पर नमाज पढ़ी गई। शहर के बाजार पूरी तरह खुले। मगर मिश्रित आबादी वाले बाजारों में भीड़ कम दिखी। हां, ऊपरकोट पर अभी फड़ बाजार लगना शुरू नहीं हुआ है। डीएम चंद्रभूषण सिंह के अनुसार शहर लगातार पटरी पर लौट रहा है। शाहजमाल के अलावा जो भी धरने चल रहे हैं, उन्हें हटाने के लिए लोगों को हर स्तर पर समझाने का प्रयास चल रहा है। फिलहाल हालात सामान्य होते देख शुक्रवार रात 12 बजे से इंटरनेट पर पाबंदी हटाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि इंटरनेट पर रविवार को उपद्रव के बाद देर शाम पाबंदी लगाई गई थी।