फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CAA-NRC

नागरिकता कानूनः मां-बेटी सहित ये पांच महिलाएं करा रही शहर में उपद्रव

Thu, 27 Feb 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
CAA-NRC
शहर में पिछले कई दिनों से जगह जगह हो रहे बवाल और उपद्रव में महिलाओं का नेतृत्व करने वाली पांच महिलाओं को जिला प्रशासन ने चिह्नित कर लिया है। इनमें दो मां और बेटी हैं तो तीन एएमयू की छात्राएं हैं। एक छात्रा एएमयू के आवासीय हाल में रहने वाली है। जिला प्रशासन का कहना है कि अब इनके नाम भी रिपोर्ट में शामिल किए गए हैं और इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। साथ में एएमयू छात्राओं के विषय में एएमयू से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार से शहर में कई स्थानों पर जाम और धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें महिलाओं को भी देखा जा रहा है। महिलाएं नकाब लगाए रहती हैं और बुर्का पहने रहती हैं। प्रशासन की जांच इस बात पर थी कि इन महिलाओं को कौन है जो धरने प्रदर्शन के स्थल तक ला रहा है और ‘मोबिलाइज’ कर रहा है। अलग अलग जगहों से जुटाए गए साक्ष्यों के बाद पुलिस प्रशासन ने पांच महिलाओं को चिह्नित किया। इनमें दो महिलाएं आपस में मां बेटी हैं। तीन एएमयू की छात्राएं हैं। एक छात्रा गर्ल्स हाल की रहने वाली है और विधि की छात्रा है। पुलिस ने जिन छात्राओं को चिह्नित किया है और जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है उनमें अर्शी खान और उसकी बेटी इला निवासी अमीर निशा सिविल लाइन हैं। इसमें इला एएमयू की छात्रा है। सायरा बानो निवासी बन्ना देवी सूतमिल की रहने वाली हैं और आगरा में नौकरी करती है। वह इस समय शहर में सक्रिय है। इसके अलावा शहर की निवासी सुमायरा और रामपुर निवासी वर्धा बेग नाम की एएमयू की छात्राएं हैं।
विज्ञापन

वर्धा हॉस्टलर हैं और लॉ की छात्रा हैं। पुलिस ने इनके नाम भी मुकदमे में शामिल कर लिए हैं और इसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि बवाल और उपद्रव की घटना में शामिल ये जो पांच महिलाएं हैं और इनमें तीन छात्राएं हैं। इनका भी एफआईआर में नाम है। वहीं एएमयू को भी पत्राचार किया जा रहा है। एसएसपी मुनिराज के अनुसार अर्शी का नाम जीवनगढ़ जाम के मुकदमे में पहले ही शामिल था। अब अन्य नाम भी उसी मुकदमे में व अन्य मुकदमों में बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed