फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CAA-NRC

सीएए का विरोधः शाहजमाल में लगातार 30वें दिन जारी रहा धरना

Thu, 27 Feb 2020 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
CAA-NRC
शाहजमाल ईदगाह के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
सीएए और एनआरसी के विरोध में जारी धरना प्रदर्शनों के बीच बुधवार को देहली गेट और ऊपरकोट के इलाकों सहित शाह जमाल धरना स्थल पर पोस्टर बांटे गए। इन पोस्टरों में नो सीएए, नो एनआरसी, नो एनपीआर लिखा हुआ था। साथ ही धरना प्रदर्शन करने वालों को आर्थिक मदद एवं राशन पानी के लिए फंडिंग की भी अपील की गई थी। शाह जमाल धरना प्रदर्शन में जैसे ही दो युवक इन पोस्टरों को लेकर बांटने पहुंचे अचानक वहां मौजूद सुरक्षा बलों की निगाह उन पर पड़ गई इससे पहले कि पुलिसकर्मी उनको पकड़ पाते वे लोग पोस्टर बाँट कर भाग गए पुलिस ने लोगों से पोस्टरों को जप्त कर लिया इस मामले में जांच की जा रही है। इस सबके बीच शाहजमाल धरना लगातार 30वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

सीएए एवं एनआरसी के विरोध में बुधवार को आंदोलनकारियों ने नया पैतरा अपनाया। बाइक से आए दो युवकों ने देहलीगेट, ऊपरकोट के विभिन्न इलाकों के साथ शाहजमाल धरने में पोस्टर बांटे। इन पोस्टरों में नो सीएए, नो एनआरसी और नो एनपीआर लिखा था। साथ ही यह भी लिखा था कि धरना प्रदर्शन करने वालों की मदद के लिए लोग आगे आएं और उन्हें आर्थिक मदद देने के साथ ही कम से कम 10 दिन के राशन पानी की व्यवस्था भी कराएं। लोगों ने पर्चों को हाथों हाथ लिया और देखते ही देखते दर्जनों पर्चे बंट गए। यह देखकर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों में हलचल मच गई। कुछ सुरक्षाकर्मी पर्चे बांटने वाले युवकों की ओर लपके। लेकिन वे पुलिस को गच्चा देकर भाग गए। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पता लगाया जा रहा है कि आखिर पोस्टर बांटने वाले कौन थे और किस के इशारों पर यह पोस्टर बांटे जा रहे हैं। बता दें कि इससे पूर्व भी इस धरना प्रदर्शन में इलाके के कुछ बड़े कारोबारियों द्वारा फंडिंग करने सहित तमाम तरीके की सुविधाओं का इंतजाम करने का इनपुट मिला था। इस पर पुलिस ने काम भी किया और इलाके के दो दर्जन से ज्यादा कारोबारियों और पैसे वाले लोगों को चिन्हित किया है। पुलिस इनकी कुंडली खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन लोगों के खिलाफ मुकदमे लिखने सहित गिरफ्तारी आदि की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed