फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CAA: Action will be taken against women who provoke violence

महिलाओं को भड़काने की आरोपी एएमयू छात्राएं रडार पर

Tue, 25 Feb 2020 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
CAA: Action will be taken against women who provoke violence
अलीगढ़ में विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

शाहजमाल एवं अन्य इलाकों में धरने पर बैठी महिलाओं को भड़काने एवं रविवार को हुए उपद्रव में उकसावे की कार्रवाई की आरोपी एएमयू छात्राएं प्रशासन के रडार पर हैं। प्रशासन ने पुलिस एवं खुफिया तंत्र की मदद से इनका चिन्हांकन करा लिया है। अब इन्हें तथा इनके परिजनों को नोटिस जारी करने की तैयारी है। एएमयू इंतजामियां पर इनके खिलाफ कार्रवाई करने को दबाव बनाने की तैयारी भी कर ली गई है।

विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले करीब डेढ़ माह से शाहजमाल में महिलाएं धरने पर बैठी हैं। प्रशासन एवं पुलिस अफसरों की इनको समझाने की सारी कोशिशें नाकाम रही हैं। रविवार को दिल्ली में पथराव एवं हिंसक घटनाओं के बाद धरना प्रदर्शन हिंसक हो गया। ऊपरकोट, बाबरी मंडी, घास की मंडी, चंदन शहीद एवं सोमवार को सुबह जमालपुर क्षेत्र में पथराव एवं फायरिंग के साथ पेट्रोल बमों के प्रयोग ने मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है।
विज्ञापन


इन सभी घटनाओं को लेकर समुदाय विशेष के नेताओं एवं एएमयू छात्रों के अलावा सबसे बड़ा जिम्मेदार एएमयू की छात्राओं को माना जा रहा है। इन पर आंदोलनकारियों को हिंसा के लिए उकसाने का गंभीर आरोप है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि उकसावे की कार्रवाई में लिप्त एएमयू छात्राओं को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही इन्हें तथा इनके परिजनों को नोटिस जारी किये जाएंगे। एएमयू इंतजामियां पर भी इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए दबाव बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

500 से अधिक लोगों को पाबंद करने की तैयारी

रविवार को ऊपरकोट, बाबरीमंडी, घास की मंडी, चंदन शहीद मार्ग, जाफराबाद एवं जमालपुर इलाके में हुई हिंसक वारदातों के बाद दर्जनों लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमे दर्ज किये हैं। अब 500 से अधिक उपद्रवियों के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई होने जा रही है। बताते चलें कि इन इलाकों में हुए प्रदर्शनों में सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय से अब तक करीब 2700 लोगों को पाबंद कर नोटिस तामील कराये गए हैं। सोमवार को 500 से अधिक अन्य उपद्रवियों को चिन्हित किया गया है।



टी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को हुए उपद्रव में शामिल करीब 500 से अधिक लोगों के खिलाफ पाबंदी नोटिस तैयार कराये जा रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। पूर्व में पाबंद किये गए लोगों में से करीब 75 फीसदी लोगों ने अब तक जमानत नहीं करायी है। इन सभी को नोटिस तामील कराते हुए गैर जमानती वारंट जारी किये जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed