फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   By bick by train

मालगाड़ी में फंसी बाइक, हादसा टला

Mon, 22 Jun 2015 01:14 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Mon, 22 Jun 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन

अलीगढ़। जेल रोड रेलवे क्रासिंग पर रविवार की दोपहर को एक बड़ा हादसा होते टल गया। क्रासिंग पर मालगाड़ी गुजर रही थी कि एक बाइक सवार ने बाइक निकालने की कोशिश की तो उसकी बाइक मालगाड़ी में फंस गई।

विज्ञापन

 संयोग से मालगाड़ी की रफ्तार बेहद कम थी। जिसके चलते किसी तरह बाइक निकल आई। जैसे ही बाइक सवार की बाइक निकली वह उसे लेकर भाग गया। जेल रोड रेलवे क्रासिंग पर आवास विकास की ओर वाली सबसे कोने वाली लाइन माल गोदाम को जाती है। 

विज्ञापन

इस पर माल गाड़ियां शंटिंग से बोगियों को पीछे तक पहुंचाती हैं। रविवार को भी इंजन कुछ बोगियों को गोदाम में अनलोडिंग के लिए पहुंचा रहा था। एक बाइक सवार ने बाइक निकालने की कोशिश की तो बोगी में उसकी बाइक फंस गई। बाइक गाड़ी के साथ घिसटने लगी। यह देखकर मौके पर अफरा तफरी मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह बाइक को खींच लिया गया। गेटमैन स्टाफ आदि ने बाइक सवार को जल्दीबाजी के लिए फटकारा भी। झेंपता हुआ बाइक सवार मौके से तुरंत खिसक गया। बाद में मौके पर भीड़ भी लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed