फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Businessman injured in road accident dies

Aligarh News: सड़क हादसे में घायल कारोबारी की गई जान, परिवार में छाया मातम

Sat, 25 Jan 2025 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 25 Jan 2025 01:48 AM IST
सार

दिनेश कुमार फौजी चौराहा पर ही खाद बीज और बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान खोले थे। 22 जनवरी की शाम वह भंडारे में शामिल होने के लिए बाइक से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक गोवंश से टकरा गई।

विज्ञापन
Businessman injured in road accident dies
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव मोहम्मदपुर बढ़ेरा के निकट सड़क हादसे में घायल पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार के भतीजे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह खाद-बीज के कारोबारी थे। उनकी मौत से परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन


गांव मोहम्मदपुर बढ़ेरा निवासी ओमप्रकाश फौजी जरगवां के फौजी चौराहा पर परिवार के साथ रहते हैं। उनके पुत्र दिनेश कुमार (32) फौजी चौराहा पर ही खाद बीज और बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान खोले थे। 22 जनवरी की शाम वह भंडारे में शामिल होने के लिए बाइक से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक गोवंश से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार के लोग उन्हें अलीगढ़ लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। 24 जनवरी सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


उनका शव गांव पहुंचा तो परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। पूर्व सांसद राजवीर सिंह, डिबाई विधायक सीपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख डिबाई अनार सिंह, साहब सिंह राजपूत, पूर्व चेयरमैन पवन वर्मा आदि ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed