फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Business and employee brazen robbers shot

बेखौफ लुटेरों ने कारोबारी और कर्मचारी को गोली मारी

Tue, 20 Sep 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Business and employee brazen robbers shot
बेखौफ लुटेरों ने कारोबारी और कर्मचारी को गोली मारी - फोटो : Rupesh
 महानगर में छुट्टा घूम रहे बदमाशों ने सोमवार रात फफाला से दुकान बंद कर लौट रहे दवा कारोबारी व उनके कर्मचारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर कर्मचारी को मौत के घाट उतार दिया। जीटी रोड पर डीएस कॉलेज के सामने हुए इस हमले में दवा कारोबारी भी गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

उनको नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसएसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बाद में शहर के तमाम व्यापारी भी नर्सिंग होम पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों का घेराव कर लिया और मंगलवार को बाजार बंदी का ऐलान कर दिया। देर रात तक इस घटना के मूल में पुलिस लूट और रंजिश को जोड़कर जांच करने में जुटी थी।
विज्ञापन

महानगर के गांधी पार्क के गांधी नगर निवासी शैलू उर्फ  शैलेंद्र वार्ष्णेय की फफाला में शेलराज चैंबर के नाम से मेडिकल स्टोर है। उनकी दुकान पर 33 वर्षीय रवि पाठक निवासी जुलूपुर सिहोर अकराबाद नौकरी करता था। सोमवार रात करीब दस बजे वह दुकान बंद कर बाइक से लौट रहे थे, जबकि रवि पाठक और उनके साढ़ू का बेटा शैलेश दीक्षित दूसरी बाइक से उनके पीछे चल रहे थे। डीएस कालेज के सामने पहुंचते ही तभी दो बुलेट बाइकों पर छह बदमाश आ धमके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पहले शैलू को गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूटने की कोशिश की। मालिक को लुटता देख रवि पाठक ने बैग लूटकर भाग रहे बदमाश को दौड़कर पकड़ लिया। उसे जमीन पर गिरा लिया और बैग छीनकर वापस मालिक को उठाने के लिए जाने लगा। इस दौरान बदमाश ने रवि पाठक को भी गोली मार दी।
गोली कंधे में लगते हुए हार्ट तक पहुंच गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
फायरिंग की आवाज सुनकर रोड पर चल रहे राहगीरों में अफरातफरी मच गई। बदमाश भी बैग छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ तृतीय राजीव कुमार सिंह, गांधी पार्क थाने के इंस्पेक्टर बीआर दीक्षित व क्वार्सी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने तुरंत घायलों को रामघाट रोड स्थित निजी अस्पताल में भेजा, जहां डॉक्टरों ने रवि पाठक को मृत घोषित कर दिया। इस खबर पर तमाम व्यापारी व व्यापारी नेता एकत्रित होकर नर्सिंग होम पहुंच गए। जहां व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों को यह कहते हुए घेर लिया कि रवि की गांव में रजिश चल रही है।

इस संबंध में पहले भी पुलिस को अवगत कराया गया था। मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। देर रात तक मृतक का परिवार इसे रंजिश बता रहा था, जबकि घायल व्यापारी के परिजन लूट की कोशिश बता रहे थे। सूचना पर एसएसपी राजेश पांडेय भी पहुंच गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed