फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Buses will run on contract, passengers will get relief in travel

Aligarh News: अनुबंध पर दौंड़ेंगीं बसें, यात्रियों को मिलेगी सफर में राहत

Sun, 25 Dec 2022 08:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Buses will run on contract, passengers will get relief in travel
रोडवेज की बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। प्रदेश मुख्यालय से जारी आदेशों के आधार पर अलीगढ़ परिक्षेत्र के 19 रूटों पर 41 अनुबंधित बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए रूटों को चिन्हित किया गया है। अब लखनऊ, कानपुर, बरेली, मुरादाबाद, सिकंदराराऊ, हाथरस, आगरा, मथुरा, बल्लभगढ़, नोएडा आदि लोकल रूटों पर भी बसों की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने शासन के निर्देश पर साधारण, वातानुकूलित एवं स्लीपर क्लास की प्राइवेट बसों के साथ करार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए साल में लोगों को नई अनुबंधित बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। नई व्यवस्था के तहत उत्सर्जन मानक भारत स्टेज- 6 (बीएस-6) वाली दो वर्ष पुरानी बसों को शहरी क्षेत्रों में एवं भारत स्टेज-4 (बीएस- 4) वाली चार साल पुरानी बसें ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जाएंगी। चालकों की तैनाती और बसों का रख-रखाव संचालक करेंगे। जबकि इन बसों पर परिचालक परिवहन निगम (रोडवेज) के होंगे।
विज्ञापन

अवैध वाहनों पर लगेगी रोक, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
परिवहन निगम ने यात्रियों को बसों की कमी के साथ ही अवैध वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए रोडवेज के बेड़े में कुल बसों की संख्या के सापेक्ष 75 प्रतिशत अनुबंधित (प्राइवेट) बसें शामिल करने का निर्णय लिया है। अभी तक निगम के बेड़े में अधिकतम 30 प्रतिशत अनुबंधित बसें शामिल होती रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ परिक्षेत्र ने भी अपने बेड़े में अनुबंधित बसों की संख्या बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए रूट भी निर्धारित कर दिए गए हैं। प्रथम चरण में 19 रूटों पर 41 अनुबंधित बसों को संचालित करने की तैयारी है। आने वाले दिनों में आवश्यकतानुसार अनुबंधित बसों को संचालित किया जाएगा। अगले चरण में लगभग इतनी ही बसें और चलाने की योजना है।

इन रूटों पर होगा बसों का संचालन
लखनऊ, कानपुर, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, सिकंदराराऊ, हाथरस, कासगंज, एटा, बरेली, मुरादाबाद, बल्लभगढ़, नोएडा, हरिद्वार, ऋषिकेश, सहारनपुर, देहरादून जैसे लंबे रूटों पर भी बसों का संचालन होगा। परिवहन निगम के अलीगढ़ परिक्षेत्र की क्षेत्रीय प्रबंधक शरद सिंह ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देश पर प्राइवेट बसों को अनुबंध की श्रेणी में लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। प्रथम चरण में 19 रूटों पर 41 अनुबंधित बसों को चलाने की तैयारी है। दूसरे चरण में भी इतनी ही बसें संचालित करने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed