फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Buses are parked in the workshop... Passengers are upset on the road

अलीगढ़ः वर्कशॉप में खड़ी हैं बसें... सड़क पर यात्री परेशान

Wed, 03 Nov 2021 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Buses are parked in the workshop... Passengers are upset on the road
परिवहन निगम द्वारा दीपावली के मौके पर चालक-परिचालकों के लिए धनतेरस से दीपावली प्रोत्साहन योजना 2021 लागू हो गई है। लेकिन विभागीय अधिकारी शत प्रतिशत बसों को पहले दिन नहीं चला पाए। 19 प्रतिशत खराब बसें पार्ट्स का इंतजार कर रही हैं। ऐसे में अलीगढ़ व बुद्धविहार डिपो की 248 में से 48 बसें सारसौल वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ी हैं। त्योहार पर बसें पूरी क्षमता से न चलने से यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

बता दें कि दस दिवसीय दीपावली प्रोत्साहन योजना के साथ उच्चाधिकारियों ने सभी बसों को रूट पर चलाने के निर्देश दिए थे। लेकिन मंगलवार को तकरीबन 19 प्रतिशत बस ऐसी थीं, जो वर्कशॉप में ही मरम्मत की राह देखती रह गईं। पार्ट्स के अभाव में ये बसें खड़ी हैं। अधिकारियों का कहना है कि पार्ट्स आ जाए तो अधिकांश बसों को रूट पर भेज देंगे। बुद्ध विहार डिपो में 133 और अलीगढ़ डिपो में 115 रोडवेज बसें हैं। इनमें से 48 बसें मंगलवार को वर्कशॉप में खड़ी रहीं। इनमें से 15 बसें तो ऐसी हैं। जिनमें इंजन या कोई बड़ा काम होना है। जबकि अन्य बसें छोटे-मोटे पार्ट्स के इंतजार में हैं। अगर पार्ट्स समय से आ जाते तो यह बस भी सड़कों पर होती। लेकिन मंगलवार को सामान नहीं आया तो वर्कशॉप के कर्मचारी इन बसों की मरम्मत नहीं कर सके।
विज्ञापन

भीड़ को देखते हुए अधिकांश बसें दिल्ली अथवा एनसीआर रूट पर लगा दी गई हैं। कुछ बसें पार्ट्स के अभाव में वर्कशॉप में खड़ी हैं। अगर पार्ट्स आ जाते हैं तो प्रयास रहेगा कि इनमें से आधी बसों को रूट पर भेज दिया जाए। जिससे विभाग की कमाई हो जाए। -मो. परवेज खान, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यावसायिक योजना पर काम कर रहा विभाग
- परिवहन निगम त्योहार पर व्यावसायिक योजना पर काम कर रहा है, जहां से सवारी अधिक मिलेंगी। वहीं पर बस लगाकर यात्रियों को गंतव्य स्थान तक छोड़ा जाएगा। भले ही संबंधित रूट पर बस चलती हो या नहीं। इसीलिए अधिकांश बसें दिल्ली, बल्लभगढ़, पलवल और नोएडा के लिए भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed