फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bus going to wedding ceremony in Chharra collides with tractor trolley 12 people injured

दर्दनाक हादसा: शादी समारोह में जा रही बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर, एक दर्जन बराती घायल, चार की हालत गंभीर

Wed, 27 Nov 2024 04:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेरवट्क, छर्रा
अमर उजाला नेरवट्क, छर्रा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 27 Nov 2024 04:15 PM IST
सार

अतरौली रोड स्थित मंडी समिति के निकट मंडी में धान बेचने आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बस की टक्कर हो गई। तेज आवाज पर पहुंचे गल्ला आढ़तियों एवं आस-पास के लोगों ने छर्रा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
Bus going to wedding ceremony in Chharra collides with tractor trolley 12 people injured
हादसे के बाद मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बा छर्रा में अतरौली रोड़ स्थित मंडी समिति के निकट शादी समारोह में शामिल होने जा रही बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिडंत हो गई। जिसमें लगभग एक दर्जन बराती घायल हो गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी छर्रा एवं छर्रा कोतवाली पुलिस ने घायलों को बस से निकाल उपचार के लिए सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने चार को गंभीर अवस्था में जिला मुख्यालय रेफर कर दिया।

विज्ञापन

बुलंदशहर जनपद के थाना जहांगीराबाद के गांव धामनी निवासी सीताराम के पुत्र रिषीपाल की शादी थाना अकराबाद के गांव बमनोई से हुई थी। मंगलवार की रात्रि को बस धामनी से बमनोई जा रही थी कि रात लगभग दस बजे छर्रा के अतरौली रोड स्थित मंडी समिति के निकट मंडी में धान बेचने आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। तेज आवाज पर पहुंचे गल्ला आढ़तियों एवं आस-पास के लोगों ने छर्रा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर क्षेत्राधिकारी छर्रा महेश कुमार एवं कोतवाली निरीक्षक राजेश कुमार मय फोर्स घटनास्थल पहुंचे। जहां पुलिस ने बस से चालक सत्यदेव पुत्र राजवीर शर्मा निवासी खगुडा शिकारपुर, प्रदीप पुत्र धर्मवीर, ललित पुत्र सत्यपाल, चरन सिंह पुत्र कमल सिंह, सोहनलाल पुत्र श्यामवीर, जितेन्द्र पुत्र भीमसैन निवासीगण धामनी, रोबिन पुत्र राजकुमार, अर्जुन पुत्र करन सिंह निवासीगण जहांगीराबाद, जय सिंह पुत्र प्यारेलाल निवासी पोंडरा सिकन्द्रारा राऊ जनपद हाथरस आदि बरातियों को घायल हालत में बस से निकाल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से डॉक्टरों ने चरन सिंह, ललित, सत्यदेव, प्रदीप की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी छर्रा महेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों का हाल जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed