{"_id":"684db35254bfd315b00eb6cc","slug":"bus-driver-died-of-a-heart-attack-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रोडवेज के अनुबंधिक बस चालक की आई पोस्मार्टम रिपोर्ट, हार्ट अटैक से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रोडवेज के अनुबंधिक बस चालक की आई पोस्मार्टम रिपोर्ट, हार्ट अटैक से हुई थी मौत
Sat, 14 Jun 2025 11:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:07 PM IST
सार
मेरठ के थाना कंकरखेड़ा की जवाहर नगर काॅलोनी निवासी अनिल कुमार अनुबंधित बस पर चालक थे। वह दवा लेने अलीगढ़ आए थे। सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड के बाहर फुटपाथ पर गिरकर उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हार्ट अटैक (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में रोडवेज की अनुबंधित बस के चालक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अलीगढ़ में ही मानव उपकार संस्था की मदद से अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
मेरठ के थाना कंकरखेड़ा की जवाहर नगर काॅलोनी निवासी अनिल कुमार (50) अनुबंधित बस पर चालक थे। 13 जून को दवा लेने अलीगढ़ आए थे। सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड के बाहर 13 जून दोपहर फुटपाथ पर गिरकर उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी के प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण सामाजिक संस्था मानव उपकार की मदद से नुमाइश स्थित श्मशानगृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर अनिल कुमार की पत्नी पायल और रिश्तेदार महेश चंद्र व अन्य परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन