फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bus driver commit suicide due to paralysed.

अलीगढ़ : फालिज व पत्नी के शक से अवसाद में आए बस चालक ने की आत्महत्या

Sun, 05 Apr 2020 08:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Bus driver commit suicide due to paralysed.
महानगर के बन्नादेवी के चाय वाले की टीबी से मौत की खबर का जिक्र अभी लोगों के जेहन से उतरा न था कि रविवार को इसी तरह की फिर एक घटना हो गई। गांधी पार्क के मामू भांजा में एक युवक ने फालिज (पैरालाइसिस) व पत्नी के अनावश्यक शक के कारण अवसाद में आकर फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल के मानव महाजन ने शव का अंतिम संस्कार कराया। साथ ही बच्चों को पढ़ाने व शादी का जिम्मा लिया।
विज्ञापन

35 वर्षीय सतीश कुमार मामू भांजे स्थित एक किराए के मकान में पांच बच्चों (एक बेटा, चार बेटी) और पत्नी बेबी के साथ रहता था। तीन माह पहले वह फालिज (पैरालाइसिस) से ग्रस्त हो गया। इससे शरीर के अंग काम करना बंद कर गए और उसकी एक प्राइवेट स्कूल में बस चालक की नौकरी चली गई। इससे परिवार के सामने खाने पीने का संकट आ गया। पत्नी बेबी ने घर का जिम्मा संभालते हुए घर-घर जाकर चौका-चूल्हा करना शुरू कर परिवार का पालन पोषण शुरू किया। इस बीच दंपती में अनबन भी होने लगी। रविवार को पत्नी काम करने गई थी। बच्चे बाहर खेल रहे थे। तभी सतीश ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। बच्चे वापस लौटे तो पिता को फंदे पर लटका देख चीख निकल गई। पड़ोस के लोग घटना को देख सन्न रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने पत्नी द्वारा उस पर शक करने का जिक्र किया है। इसको लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इंस्पेक्टर गांधीपार्क के मुताबिक पड़ोसियों ने पति-पत्नी के बीच अनबन होने की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगाकर आत्महत्या करना आया है। परिवार के पास शव का अंतिम संस्कार करने के लिए भी रुपये नहीं थे। इसलिए अलीगढ़ उद्योग मंडल के लोगों ने पहुंचकर परिवार की मदद की।
विज्ञापन

दोनों परिवारों का लिया जिम्मा
मानव महाजन ने बताया कि अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल ने मृतक चाय वाले और सतीश के परिवारों की मदद करने का निर्णय लिया, जिसमें दोनों ही परिवार के बच्चों की शिक्षा का पूर्ण रूप से खर्चा उठाने एवं उनके परिवारों को एक निश्चित धनराशि देकर प्रतिमाह उनकी आजीविका चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र वार्ष्णेय, पंकज धीरज, अजय लिथो, ऋषभ गर्ग, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed