फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bunch conductor cable was removed and thrown away, power failure

Aligarh News: बंच कंडक्टर केबिल उतारकर फेंकी, गुल रही बिजली

Thu, 04 Apr 2024 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 04 Apr 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bunch conductor cable was removed and thrown away, power failure
के​बल डालने पर हंगामा कर रहे लोगों को हटाती पुलिस। संवाद - फोटो : Samvad
बुधवार को कस्बे के पुराने बस अड्डे के पास नई बस्ती की ओर जाने वाली गली में एक समुदाय के लोगों ने बंच केबिल उतारकर फेंक दी। इससे करीब सात घंटे तक बिजली गुल रही। नगर पंचायत चेयरमैन और पुलिस ने लोगों को समझाकर दोबारा केबिल लगवाई, जिसके बाद रात करीब नौ बजे आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन




नई बस्ती में चौर सौ केवी का ट्रांसफर लगा है जो आबादी क्षेत्र में आ गया। बारिश के समय उसके आसपास पानी भर जाता है, जिससे करंट प्रवाहित होने का खतरा बना रहता है। दो माह पहले विद्युत विभाग ने इस ट्रांसफार्मर को हटाकर सड़क किनारे लगाने का प्रयास किया था, लेकिन लोगों के विरोध से काम रुक गया था।
विज्ञापन




मंगलवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने एसडीएम गभाना हीरालाल सैनी से मिले तो उन्होंने ट्रांसफार्मर हटाने के लिए कहा।बुधवार को एसडीओ निशांत कुमार, जेई सत्यप्रकाश व नायब तहसीलदार की मौजूदगी में नई बस्ती पोखर के पास रखे ट्रांसफार्मर को उठाया जाने लगा तो लोगों ने विरोध कर दिया। पुलिस पहुंची, तो क्रेन के जरिये ट्रांसफार्मर हटवा दिया गया। इसके बाद शाम में गली में बंच कंडक्टर केबिल डाली गई तो लोगों ने विरोध करते हुए उसे उतारकर नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनकी मांग थी कि बंच केबिल किसी अन्य चौड़े रास्ते पर डाला जाए। खबर पाकर पहुंचे नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. डीएस भारती सहित एसडीओ और जेई विद्युत ने समझाया लेकिन लोग नहीं माने। इस पर कोतवाल डीके सिसौदिया ने फोर्स के साथ पहुंचकर लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए अपने सामने बंच कंडक्टर केबिल डलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed