फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bullies beaten to MLC son

एमएलसी मानवेंद्र के बेटे को दबंगों ने पीटा

Wed, 16 Dec 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
bullies beaten to MLC son
एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे अभय सिंह के साथ हुई मारपीट की जानकारी लेते शहर विधायक सं? - फोटो : CITY OFFICE
थाना गांधी पार्क क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में अपराधियों का बोलबाला हो गया। पुलिस प्रशासन से बेखौफ इन अपराधियों ने मंगलवार शाम को विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह के बेटे अभय और उनके भतीजे भविष्य सिंह को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट कर भाग रहे एक आरोपी को भीड़ ने दबोच भी लिया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। अभय और भविष्य के सिर में चोट आई है। डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। घटना के संबंध में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनके बेटे अभय सिंह कक्षा 12 के छात्र हैं और रामघाट रोड स्थित सेंट फिदेलिस स्कूल में पढ़ते हैं। मंगलवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे वह सक्सेस कोचिंग से पढ़ने के बाद उनके भतीजे भविष्य के साथ घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूर पहले एक गली में कुछ अपराधी बाइकों से पूरा रास्ता घेर कर चल रहे थे। वह बाइक से स्टंट दिखाने, लोगों में अपनी दहशत फैलाने के लिए ऐसा करते हैं। अभय और भविष्य ने रास्ता मांगा तो उन्होंने झगड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच उनके कुछ और साथी आए और सभी ने मिल कर दोनों बच्चों के साथ मारपीट की है। इसी बीच आसपास के लोगों को आता देखकर हमलावर भागने लगे, लेकिन भीड़ ने एक हमलावर को पकड़ लिया। इसी भीड़ ने उसको मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल अभय सिंह और भविष्य सिंह को डॉक्टरी परीक्षण के लिए मलखान सिंह अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उनका उपचार किया गया। उनके सिर में टांके आए हैं व अन्य कई जगह चोट हैं। मानवेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी बहुत दबंग अपराधी हैं और उनकी पहले भी शिकायतें आती रही हैं। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है। गांधी पार्क के प्रभारी इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। अपराधियों की तलाश शुरू हो गई है। पकड़े गए युवक से पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed