फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bullets fired in garbage dispute between women, three injured

Aligarh News: महिलाओं के बीच कूड़े के विवाद में चलीं गोलियां, तीन घायल

Wed, 08 Nov 2023 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bullets fired in garbage dispute between women, three injured
घायल जीतपाल सिंह।  संवाद - फोटो : Samvad
मंगलवार को गांव तालनगर में महज कूड़ा डालने को लेकर महिलाओं में हुए विवाद में गोलियां चल गईं। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों को गोलियां लगीं हैं। इन सभी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। रिपोर्ट दर्ज करते हुए भागने की फिराक में खड़ीं दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को दबोच लिया। जिन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। एसपी ग्रामीण पलाश बंसल और सीओ इगलास डा कृष्ण गोपाल सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




मंगलवार सुबह करीब सात बजे गांव तालनगर में अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजीं। गोलियों की आवाज सुन सुबह सवेरे जरूरी कामों में लगे ग्रामीणों में हलचल मच गई। घटना महज कूड़ा डालने के विवाद को लेकर हुई थी। दोनों पक्ष एक ही कुनबे से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन




दर्ज कराई रिपोर्ट में योगेन्द्र सिंंह पुत्र राजेन्द्र सिंह ने कहा है कि सुबह कूड़ा डालने को लेकर परिवार की महिला सदस्यों में विवाद हो गया। योगेंद्र पक्ष की महिलाएं कूड़ा डालने गईं थीं। झगड़ा करने वाले आरोपी मीर सिंह पक्ष की महिलाओं ने कूड़ा डालने से मना किया था। इन दोनों के घरों के पास बने घेर में कूड़ा डाला जा रहा था। इसी बात ने विवाद का रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




थोड़ी ही देर में मीर सिंह पक्ष से उग्र होकर योगेश पुत्र मीर सिंह, पवन पुत्र धर्मवीर सिंह, धर्मवीर पुत्र अमर सिंह, मान सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह हाथों में असलहा व श्यामवती देवी पत्नी मीर सिंह, रज्जो देवी पत्नी धर्मवीर सिंह व अन्य हाथों में लाठी, डंडा, ईंट लेकर योगेंद्र के घर पर आ गए। गालीगलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। योगेश, मान सिंह, पवन व धर्मवीर ने जान से मारने की नीयत से राजेन्द्र सिंह पुत्र घनश्याम सिंह, जीतपाल सिंह पुत्र विजेन्द्र सिंह, सोनिया पुत्री कर्मवीर सिंह पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।




सूचना पुलिस को मिली तो हलचल मच गई। सूचना पर कोतवाल विजयकांत शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। वहां से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। एसपी ग्रामीण पलाश बंसल और सीओ इगलास डा कृष्ण गोपाल सिंह ने भी गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई।



इस दौरान मुखबिर द्वारा कोतवाल विजयकांत शर्मा को सूचना मिली कि घटना में संलिप्त आरोपी कहीं भागने की फिराक में गोंडा खैर मार्ग स्थित गांव नयाबास नहर पुल पर खडे हैं। इस पर कोतवाल विजयकांत शर्मा, एसएसआई नदीम अहमद की टीम ने बताए गए स्थान से आरोपी मीर सिंह पुत्र अमर सिंह, योगेश पुत्र मीर सिंह, मान सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह व दोनों महिलाओं को पकड़ लिया, जिन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।





एक ही परिवार के सगे संबंधियों के मध्य मामूली बात को लेकर विवाद हुआ है। तत्काल मौका मुआयना किया गया, एक व्यक्ति के पेट में तथा दूसरे व्यक्ति की टांग में गोली लगी है। तीसरा एक व्यक्ति सामान्य घायल है। घायलों को तत्काल उपचार हेतु भेजा गया, एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है शेष दोनों खतरे से बाहर हैं।
पलाश बंसल, एसपी देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed