फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bull Attack: Two Farmer Died

सांड़ के हमले से दो किसानों की मौत

Sun, 02 Aug 2020 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bull Attack: Two Farmer Died
सूरजपाल का फाइल फोटो। - फोटो : GANGIRI
शनिवार को जिले में दो अलग-अलग जगहों पर सांड़ के हमले से दो किसानों की मौत हो गई। अतरौली के पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव धुर्रा प्रेमनगर में मक्का की फसल देखने गए किसान पर सांड़ ने हमला बोल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना गंगीरी क्षेत्र के गांव राजगहीला में धान की फसल देखने गए किसान को सांड़ ने पटक-पटक कर मार डाला।
विज्ञापन

अतरौली के गांव धुर्रा प्रेमनगर निवासी नरेश कुमार उर्फ दाऊ (30) पुत्र ओमप्रकाश किसान थे। उन्होंने अपने खेत में मक्का की फसल बो रखी है। शनिवार को फसल में सांड़ घुस गया। सांड़ को खेत से बाहर निकालने के लिए नरेश भी फसल में घुस गए। तभी सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने उन्हें पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर अन्य किसान भी वहां पहुंच गए और सांड़ के चंगुल से नरेश को छुड़ाया। नरेश को गंभीर अवस्था में निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना गंगीरी में हुई। क्षेत्र के गांव राजगहीला निवासी सूरजपाल सिंह (58) पुत्र मोहनलाल शनिवार सुबह पांच बजे खेत पर धान की फसल देखने गए थे, जहां सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद सूरजपाल का छोटा भाई खेत पर पहुंचा तो देखा कि सूरजपाल बेसुध पड़े हैं। उनकी मौत हो चुकी थी। आसपास पशु खुर के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे दो बेटा व एक बेटी व पत्नी छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की छठी पूजन पर पिता की मौत
नरेश कुमार की पत्नी ने छह दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है। शनिवार को बेटे के छठी पूजन की रस्म पूरी होनी थी। लेकिन इस घटना से परिवार में खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

नरेश का फाइल फोटो

नरेश का फाइल फोटो- फोटो : ATHROLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed