फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Buildings of 21 schools dilapidated debris be auctioned

Aligarh news: 21 स्कूलों के भवन जर्जर, ढहा कर मलबे की होगी नीलामी, स्टूडेंट्स दूसरे स्कूलों में होंगे ट्रांसफर

Sun, 05 Feb 2023 05:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 05 Feb 2023 05:48 PM IST
सार

अलीगढ़ के धनीपुर में 21 विद्यालयों के भवनों को जर्जर और निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया गया है। अब इन जर्जर भवनों के मलबे की नीलामी होगी। विद्यालय बेसिक शिक्षा विभाग की जमीन पर बने हुए हैं। मलबा हटाए जाने के बाद इन स्कूलों का नये सिरे से निर्माण होगा।

विज्ञापन
Buildings of 21 schools dilapidated debris be auctioned
जर्जर प्राथमिक स्कूल भवन प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के विकासखंड धनीपुर में बेसिक क्षिक्षा विभाग के 21 विद्यालयों के भवनों को जर्जर और निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया गया है। तकनीकी समिति ने इन विद्यालयों को शिक्षकों और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिहाज से अच्छा नहीं बताया है। अब इन जर्जर भवनों के मलबे की नीलामी 14 से 28 फरवरी के बीच होगी। विद्यालय बेसिक शिक्षा विभाग की जमीन पर बने हुए हैं। मलबा हटाए जाने के बाद इन स्कूलों का नये सिरे से निर्माण होगा।

विज्ञापन


इन स्कूलों को जर्जर किया घोषित
प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर, कंपोजिट विद्यालय सेहौर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कलियानपुर, कंपोजिट विद्यालय जसरथपुर, प्राथमिक विद्यालय खानगढ़ी, प्राथमिक विद्यालय अलहदादपुर, प्राथमिक विद्यालय एदलपुर, प्राथमिक विद्यालय बहादुरगढ़ी, प्राथमिक विद्यालय उर्जिरा, कंपोजिट विद्यालय शहबाजपुर, प्राथमिक विद्यालय अलीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय गडराना, प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर, प्राथमिक विद्यालय खान आलमपुर, प्राथमिक विद्यालय चंडोली खुर्द, प्राथमिक विद्यालय उखालाना, कंपोजिट विद्यालय सरमस्तपुर, प्राथमिक विद्यालय रहसूपुर, प्राथमिक विद्यालय हरदुआगंज, प्राथमिक विद्यालय दारापुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय हैवतपुर प्रथा के कमरे और बरामदे जर्जर हो चुके हैं। 
विज्ञापन


इन विद्यालयों के भवनों को तकनीकी समिति ने जर्जर घोषित कर दिया है। विद्यालयों में दो हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। इन भवनों के मलबे की नीलामी 14 फरवरी से शुरू होगी, जो 28 फरवरी तक चलेगी। खंड शिक्षा अधिकारी आलोक प्रताप श्रीवास्तव के अनुसार इन विद्यालयों के बच्चों को नजदीकी विभाग के विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed