फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   buffalo looted

हाथरस : फायरिंग कर तीन भैंस खोल ले गए बदमाश, दो छोड़ भागे

Sun, 15 May 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
buffalo looted
हाथरस : घटना के बाद मुरसान कोतवाली में शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण। संवाद - फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला हीरा सिंह में शनिवार की देर रात को बदमाशों ने लाठी और तमंचे के बल पर फायरिंग करते हुए तीन भैंसों को खोल लिया और उन्हें साथ ले जाने लगे। इस बीच ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए उन पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। बदमाशों ने भी फायरिंग कर दी। हड़बड़ी में बदमाश दो भैंसों को वहीं छोड़ गए और एक भैंस को पिकअप गाड़ी में लादकर हाथरस की ओर निकल गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
रामेश्वर पुत्र बाबूलाल निवासी नगला हीरा सिंह थाना मुरसान का कहना है कि शनिवार की रात को वह अपनी पत्नी सुशीला, पुत्री वीरमति, प्रवीना और भावना के साथ नौहरे पर सो रहे थे। शनिवार की रात करीब पौने 12 बजे अचानक उनके पशुओं में भगदड़ मच गई। कुत्ते भी भोंकने लग गए। रामेश्वर व उसके परिवार के लोगों ने जाकर देखा कि उसकी तीन भैंसों को बदमाश ले जा रहे थे। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। शोर-शराबा होने पर गांव के लोग भी आ गए। ग्रामीणों ने भी बदमाशों पर्र इंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। बदमाशों ने जब खुद को घिरता हुआ देखा तो बदमाश दो भैंसों को छोड़ गए और एक भैंस को फायरिंग करते हुए अपने साथ पिकअप गाड़ी में लादकर हाथरस की ओर लेकर निकल गए।
विज्ञापन

बदमाशों की फायरिंग के दौरान एक बदमाश का एंड्रायड फोन ग्रामीणों को जर्जर हालत में मिला। लोगों का कहना है कि उन्होंने वह फोन पुलिस को दे दिया है। पुलिस इस फोन की जांच कर रही है। मुरसान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। रविवार की सुबह ग्राम प्रधान सहित करीब 15 लोग मुरसान कोतवाली में आ गए और घटना की शिकायत दर्ज कराई। मुरसान कोतवाली प्रभारी दशरथ सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय गांव में चढ़ रही थी बरात
मुरसान। गांव नगला हीरा सिंह में जब बदमाश फायरिंग करते हुए भैंस को ले जा रहे थे तो उस दौरान गांव में एक बरात चढ़ रही थी और आतिशबाजी की जा रही थी। इसका फायदा बदमाशों ने उठाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय बदमाश फायरिंग कर रहे थे। उन्होंने यह समझा था कि गांव में हो रही बरात की चढ़त में आतिशबाजी हो रही है। बरात चढ़ने के बाद जब ग्रामीणों को इस घटना के बारे में पता चला तो ग्रामीण रात भर दहशत में जागकर भैंस की खोजबीन करते रहे हैं। पुलिस को मौके से चार कारतूस के खोखे भी मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed