{"_id":"61f9879b435e1f390952d2cb","slug":"budget-2022-city-office-news-ali2842943170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट 2022 : बिना रुके अलीगढ़ से गुजर गई वित्त मंत्री की ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट 2022 : बिना रुके अलीगढ़ से गुजर गई वित्त मंत्री की ट्रेन
विज्ञापन
कविता मित्तल।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को पेश किए गए आम बजट की ट्रेन अलीगढ़ में बिना रुके ही तेज रफ्तार से गुजर गई। शहरवासी बजट पर निगाहें टिकाए थे, मगर रेल बजट में यहां के लिए कुछ खास नहीं मिला। दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, कानपुर- दिल्ली स्वर्ण शताब्दी, विक्रमशिला, दुरंतो एक्सप्रेस के ठहराव व अलीगढ़-गाजियाबाद-दिल्ली के बीच इंटरसिटी ट्रेन का संचालन के संबंध में कोई घोषणा नहीं की गई।
स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की बढ़ोत्तरी को लेकर भी बजट में खास जगह नहीं मिली। अब यात्रियों की उम्मीद रेलवे की पिंक बुक से है। हालांकि, किसानों के हित में रेलवे ने एक स्टेशन एक उत्पाद योजना शुरू करने का एलान किया गया है। इससे यहां के किसानों को भी लाभ मिल सकेगा। उत्तर-मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि रेलवे को कितने बजट का प्रावधान किया गया है और एनसीआर के साथ अलीगढ़ को क्या-क्या मिला, इसकी विस्तृत जानकारी पिंक बुक के जरिए मिलेगी।
बजट में अलीगढ़ को मांग के अनुरूप किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं मिला। इससे यहां से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। - कविता मित्तल, बेगमबाग
रेल यात्रियों को आम बजट में ठगा गया है। यात्री किराये में कोई कमी नहीं गई और यात्री सुविधाओं पर भी कतई ध्यान नहीं दिया गया है। - सीमा शर्मा, श्यामनगर
विज्ञापन
नई ट्रेनों के ठहराव की तो बात छोड़िए बजट में कोरोना काल में बंद पड़ी ट्रेनों को शुरू करने के बारे में भी कुछ नहीं कहा गया है। - अजीत सिंह, सिंधौली
अलीगढ़ से कई रूटों पर सीधे ट्रेन से जाने की सुविधा नहीं है। बजट से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस बार भी पूरी नहीं हो सकी। - अमित गुप्ता, गभाना

सीमा शर्मा।- फोटो : CITY OFFICE