{"_id":"62c70f029c2a77455d644e00","slug":"buckwheat-tincture-found-sold-in-two-medical-stores-city-office-news-ali295548921","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मेडिकल स्टोर में बिकता मिला कुट्टू-टिंचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मेडिकल स्टोर में बिकता मिला कुट्टू-टिंचर
विज्ञापन
सारसौल बरौला चौराहे स्थित अभय ड्रग स्टोर का निरीक्षण करते औषधी निरीक्षक। विज्ञप्ति
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला चौराहा के पास अवैध औषधियों की बिक्री की सूचना पर औषधि विभाग की टीम ने दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में टिंचर और कुट्टू के अलावा संदिग्ध औषधियां बरामद कीं। दोनों दुकानों से चार नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी एवं कासगंज के औषधि निरीक्षक रमेश चंद्र की टीम ने पुलिस की मदद से बरौला-जाफराबाद स्थित फर्म मेसर्स अभय मेडिकल स्टोर एवं मेसर्स मां भगवती मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम को यहां से बगैर खरीद बिल के टिंचर व कुट्टू का भंडारण पाया गया। स्टोर में रखी अन्य औषधियों के खरीद बिल भी प्रस्तुत नहीं किए गए।
इस पर टीम ने मेडिकल स्टोर पर किसी प्रकार की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है। दोनों दुकानों से टिंचर-कुट्टू और औषधियों के दो-दो नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला, लखनऊ भेज दिया है। औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों दुकानों को बंद कराकर खरीद व बिक्री पर रोक लगा दी गई है। जांच रिपोर्ट के आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।