फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BSP gave ticket for councilor from one ward to two

Aligarh News: बसपा ने पार्षद के लिए एक वार्ड से दो को दे दी टिकट, प्रशासन ने लिया यह निर्णय

Tue, 25 Apr 2023 08:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 25 Apr 2023 08:44 PM IST
सार

अलीगढ़ के वार्ड 30 पर बसपा के मंडल जोन इंचार्ज किशोर कुमार उर्फ केके ने पहले नामांकन कर दिया और बी फार्म भी दाखिल कर दिया। वहीं पार्टी की ओर से अधिकृत तौर पर असलम को प्रत्याशी बनाकर नामांकन कराया गया। जब जांच शुरू हुई तो एक वार्ड पर एक पार्टी के दो सिंबल देख आरओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी हैरान रह गए।

विज्ञापन
BSP gave ticket for councilor from one ward to two
बसपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव में दलों में चल रही रार के क्रम में बसपा में एक विवाद मंगलवार को सामने आया है। यहां वार्ड नंबर तीस पर पार्टी के दो अलग अलग प्रत्याशियों के तौर पर दो लोगों ने पार्टी के अधिकृत सिंबल के साथ नामांकन कर दिया। मंगलवार को जांच के  दौरान जब यह तथ्य संज्ञान में आया तो खुद पार्टी पदाधिकारी भी हैरान रह गए। प्रशासन ने पहले नामांकन करने वाले को बसपा प्रत्याशी करार दिया है। वहीं बाद में नामांकन दाखिल करने वाले अधिकृत प्रत्याशी को निर्दल घोषित किया है।

विज्ञापन


हुआ यूं कि वार्ड तीस पर पार्टी के मंडल जोन इंचार्ज किशोर कुमार उर्फ केके ने पहले नामांकन कर दिया और बी फार्म भी दाखिल कर दिया। वहीं पार्टी की ओर से अधिकृत तौर पर असलम को प्रत्याशी बनाकर नामांकन कराया गया। सोमवार को यह विषय किसी के संज्ञान में नहीं आया। मगर मंगलवार को जब जांच शुरू हुई तो एक वार्ड पर एक पार्टी के दो सिंबल देख आरओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी हैरान रह गए। दोनों प्रत्याशियों व पार्टी पदाधिकारियों को बुलाया गया। चूंकि दोनों को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विश्वनाथ की ओर से अधिकृत सिंबल था।
विज्ञापन


इसलिए प्रशासन ने शर्त रखी कि प्रदेशाध्यक्ष की ओर से जिसके विषय में निरस्तीकरण पत्र मिलेगा, उसे निरस्त किया जाएगा। हालांकि जिलाध्यक्ष ने अपनी ओर से निरस्तीकरण पत्र दिया। मगर उसे माना नहीं गया। बाद में पहले नामांकन करने वाले किशोर कुमार को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया। इस विषय में अंदरखाने की खबर है कि किशन कुमार किसी तरह से सिंबल पाने में सफल रहे। मगर पार्टी ने असलम को दिया है। किशोर कुमार का कहना है कि पार्टी ने खुद ही यह गड़बड़ की है। पहले उन्हें सिंबल दिया। बाद में असलम को दे दिया। वहीं जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा का कहना है कि हमारे अधिकृत प्रत्याशी असलम हैं। अब किशोर कुमार कहां से सिंबल लेकर आए हैं। ये वही बता सकते हैं। हमने उन्हें सिंबल नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा ने 57 पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की
बहुजन समाज पार्टी ने नगर निगम चुनाव में उतारने के लिए पार्षद प्रत्याशियो की मंगलवार को सूची जारी की है। बसपा ने 90 में से 57 पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। सूची में वार्ड एक से ओमवती, दो से रवि गौतम, तीन से लक्ष्मी देवी, पांच से पूनम कांत, सात से मीरा देवी, आठ से मुकेश, नौ से लाल सिंह, ग्यारह से नीलम देवी, बारह से राकेश दिवाकर का नाम है। वहीं वार्ड 

13 से राहुल वर्मा, 14 से पप्पी बघेल, 15 से केला देवी, 21 से आकाश कुमार, 22 से शशि पाल, 23 से वासुदेव प्रधान, 25 से पुष्पा, 28 से विकास खांडे, 29 से असलम कुरैशी, 30 से मो. असलम, 31 से निर्मला शर्मा, 32 से जानकी लोधी, 33 से मीना बघेल, 34 से लक्ष्मी कांत लोधी, 35 से नफीस उर्फ संजू, 36 से सीमा बघेल, 38 से प्रियंका राजपूत, 40 से सुमन देवी, 41 से राघवेंद्र यादव, 42 से ताहिर अहमद, 44 से शहजाद अल्वी, 45 से मो. रिजवान, 47 से साबिर अल्वी, 48 से नासिर अली, 49 से अफजाल हमीद, 51 से शकील राइन, 52 से मो. रिजवान, 55 से नईम अख्तर, 56 से उजमा खानम, 59 से नाजयि़ा बेगम, 61 से शाकिर अली, 64 से अली मोहम्मद, 65 से सलीमन बेगम, 70 से नेहा सब्बन, 72 से मो. आबिद अब्बासी, 73 से मो. फाजिल, 74 से परवीन बेगम, 77 से जमीला बेगम, 79 से नरगिस बानो, 80 से बिलाल अहमद, 81 से नदीम पार्षद, 83 से मुराद बच्चन, 84 से समर प्रधान, 85 से सद्दाम, 86 से इकरार कुरैशी, 87 से सोबी आरिफ, 88 से शबनम बेगम, 89 से हारुन अहमद जग्गी और 90 से जैबुन निशा को अपना पार्षद प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed