फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BSP gave mayor ticket to Salman Sahid from Aligarh

UP Nagar Nikay Chunav 2023: बसपा ने अलीगढ़ से सलमान साहिद को दिया महापौर का टिकट, पहले थे सपा में

Sat, 15 Apr 2023 09:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 09:13 PM IST
सार

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली, अलीगढ़-कानपुर मंडल के मुख्य प्रभारी सूरज सिंह ने सलमान साहिद को अलीगढ़ महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया। जिसकी सूचना मीडिया को विज्ञप्ति के माध्यम से बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा ने दी।

विज्ञापन
BSP gave mayor ticket to Salman Sahid from Aligarh
सलमान साहिद बसपा अलीगढ़ महापौर प्रत्याशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आप, सपा के बाद बसपा ने भी यूपी नगर निकाय चुनाव में अलीगढ़ से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा ने सलमान साहिद को अलीगढ़ नगर निगम के लिए महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

बसपा के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा ने इसकी घोषणा की।

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली, अलीगढ़-कानपुर मंडल के मुख्य प्रभारी सूरज सिंह ने सलमान साहिद को अलीगढ़ महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया। जिसकी सूचना मीडिया को विज्ञप्ति के माध्यम से बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा ने दी। जिसमें उन्होंने कहा कि बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अलीगढ़ नगर निगम के महापौर पद का प्रत्याशी सलमान साहिद को घोषित किया है।
विज्ञापन


बसपा से महापौर प्रत्याशी सलमान साहिद ने आज ही सपा को छोड़कर बसपा की सदस्यता ली और पार्टी ने आज ही उन्हें  महापौर की टिकट थमा दी। सपा ने विधानसभा चुनाव में सलमान साहिद को कोल से टिकट दी थी। बाद में पार्टी ने सलमान साहिद का टिकट काट कर कोल से अज्जू इशहाक को अपना प्रत्याशी बना दिया था। इस पर सलमान साहिद नाराज थे। सपा और बसपा के प्रत्याशी की घोषणा के बाद अब कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी घोषित करने पर विचार कर रही है। 16 या 17 अप्रैल को कांग्रेस-भाजपा को अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट मिलने पर हर्ष
बसपा से सलमान साहिद को महापौर प्रत्याशी बनाने पर अलीगढ़ मंडल मुख्य प्रभारी अशोक सिंह एड, मंडल जोन इंचार्ज सुरेश गौतम, जितेंद्र कुमार राही, बच्चू सिंह एड, ओम प्रकाश, इंजी कमल सिंह, मूलचंद् बघेल, किशोर कांत, रतनदीप सिंह, दिनेश बघेल, मुकीम कुरैशी, अनिल शर्मा, मौ बिलाल, शिवकुमार शास्त्री आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed