{"_id":"61e5c7537cde38497426ab54","slug":"bsp-candidate-tilakraj-yadav-owns-property-worth-crores-city-office-news-ali283306574","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं बसपा प्रत्याशी तिलकराज यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं बसपा प्रत्याशी तिलकराज यादव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छर्रा विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे तिलकराज यादव करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। खुद के नाम एक फॉर्चूनर गाड़ी के अलावा करीब 92.83 लाख की चल संपत्ति भी है। उनके खिलाफ थाना हरदुआगंज में अनुसूचित जाति उत्पीड़न का एक मुकदमा भी दर्ज है। हालांकि उसमें फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है कोर्ट में मामला अभी लंबित पड़ा हुआ है।
बसपा प्रत्याशी ने नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में इसका जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि उनके नाम नयाबांस नरेंद्रगढ़ी में 0.5 हेक्टेयर भूमि का एक चौथाई हिस्सा उनके नाम है। इसकी बाजार में करीब 50 लाख रुपये कीमत है। 92.83 लाख रुपये कुल चल संपत्ति है। तीन लाख की नकदी, 20 लाख बैक खाते में हैं। 30 लाख का बीमा, 32 लाख की फॉर्चूनर कार, 5.70 लाख कीमत का सोना, एक रिवाल्वर व एक बंदूक भी शामिल हैं। जबकि पत्नी के नाम पर करीब 60 लाख से अधिक की चल संपत्ति है। करीब 12 लाख कीमत के जेवरात, दो लाख की नकदी, 22 लाख खाते में जमा है। पत्नी के नाम पर टेंपो, ट्रक, गैस एजेंसी, 25 लाख कीमत के मकान व दुकान हैं।
निर्दलीय देवेंद्र भी करोड़पति
बरौली विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र वर्मा भी करोड़ों के मालिक हैं। देवेंद्र खुद करीब 17 लाख की व पत्नी के पास 27 लाख की चल संपत्ति है।