{"_id":"652574ca1bc081c910065075","slug":"bsnl-broadband-service-remained-closed-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बंद रही बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा, परेशान रहे ग्राहक, 24 घंटे बाद शुरू हुआ नेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बंद रही बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा, परेशान रहे ग्राहक, 24 घंटे बाद शुरू हुआ नेट
Tue, 10 Oct 2023 09:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 10 Oct 2023 09:29 PM IST
सार
इलाके में फाइबर केबिल में तकनीकी कमी के चलते ब्राडबैंड सेवा प्रभावित हुई। जिसके कारण लोगों को इंटरनेट सुविधा मिलना बंद हो गई। इसे लेकर लोगों ने शिकायत करना शुरू किया तो स्थानीय स्तर पर कोई जवाब नहीं मिलने पर ट्वीट के जरिये बीएसएनएल को शिकायत करना शुरू किया।
विज्ञापन
बीएसएनएल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के दोदपुर, भमोला व नगला पटवारी इलाके में 24 घंटे से अधिक समय तक बीएसएनएल की ब्राडबैंड प्रभावित रही। इसके चलते लोग इंटरनेट सुविधा का लाभ नहीं उठा सके। हालांकि 10 अक्तूबर को दोपहर बाद सेवा शुरू हो गई।
विज्ञापन
बताया गया है कि इस इलाके में फाइबर केबिल में तकनीकी कमी के चलते ब्राडबैंड सेवा प्रभावित हुई। जिसके कारण लोगों को इंटरनेट सुविधा मिलना बंद हो गई। इसे लेकर लोगों ने शिकायत करना शुरू किया तो स्थानीय स्तर पर कोई जवाब नहीं मिलने पर ट्वीट के जरिये बीएसएनएल को शिकायत करना शुरू किया।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर सेवा शुरू हो सकी। बीएसएनएल के ब्राडबैंड अधिकारी पवरेज ने बताया कि नगला पटवारी, भमोला इलाके में कुछ तकनीकी समस्या आई थी। जिसे मंगलवार शाम तक बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन