फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brutal murdered of a Women in Tappal

टप्पल में फिर महिला की चाकू से गोदकर हत्या, दुष्कर्म का अंदेशा

Sun, 16 Jun 2019 10:07 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टप्पल (अलीगढ़)
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टप्पल (अलीगढ़) Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 16 Jun 2019 10:07 PM IST
सार

-यमुना एक्सप्रेस वे के सहारे प्रापर्टी डीलर के दफ्तर परिसर में मिली महिला की लाश
-गांव सिमरौठी के पास सुबह टहलने निकले युवक ने देखी लाश
-खबर पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम, अभी शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
Brutal murdered of a Women in Tappal
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

ढाई साल की मासूम की हत्या का मुद्दा अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि थाना क्षेत्र में फिर एक 40 से 45 वर्षीय महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके साथ रेप का भी अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। महिला की अर्द्ध नग्न लाश यमुना एक्सप्रेस वे के सहारे गांव सिमरौठी के पास बने प्रापर्टी डीलर के दफ्तर परिसर में रविवार सुबह देखी गई। इस सूचना पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। घंटों जांच पड़ताल के बाद अनुमान लगाया गया है कि शव कम से कम दिन पुराना है। शव से उठने वाली दुर्गंध दबाने के लिए उस पर किसी तरह के केमिकल का भी छिड़काव किया गया है। फिलहाल शिनाख्त न होने की स्थिति में शव को मोरचरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन


सुबह करीब 6 बजे गांव हेतलपुर व सिमरौठी के युवक हाईवे के सर्विस रोड पर दौड़ लगाने और टहलने निकले थे। इस दौरान एक युवक अपने कुत्ते को भी लेकर टहल रहा था। टहलते समय उसका कुत्ता अचानक गायब हो गया। इस पर युवक कुत्ते को तलाशते हुए वहीं बने एक प्रापर्टी डीलर के दफ्तर में घुस गया। वहां उसने देखा कि महिला का अर्द्धनग्न शव पड़ा था। कुछ ही देर में यह खबर पुलिस तक पहुंच गई। सूचना पर सीओ खैर, इंस्पेक्टर टप्पल, फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर संजय जायसवाल के अनुसार महिला पीले रंग की साड़ी, लाल ब्लाउज पहने थी।
विज्ञापन


उसके पेट पर चाकू से गोदे जाने के निशान भी लग रहे हैं, जिससे अंदेशा है कि हत्या चाकू से गोदकर की गई है। शव के पास ही उसके इनरवीयर भी पड़े मिले हैं। शव पड़े होने की दुर्गंध दबाने के लिए विशेष केमिकल का भी प्रयोग किया गया है। शव देखने से दस से बारह दिन पुराना लग रहा है। सीओ संजीव दीक्षित के अनुसार शव पोस्टमार्टम केंद्र में रखवा दिया गया है। बाकी शिनाख्त के प्रयास व हत्या की जांच शुरू कर दी गई है। उस प्रापर्टी डीलर को तलाश किया जा रहा है, जिसके कैंपस में यह लाश मिली है। सवाल है कि क्या वह दस दिन से यहां आया नहीं होगा। अगर आया तो उसने शव नहीं देखा होगा। प्रापर्टी डीलर से काफी कुछ जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब छावनी बना था टप्पल, तब हुई यह हत्या
वैसे घटना स्थल कस्बा टप्पल से करीब 10 किमी दूरी पर है। मगर लोग सवाल कर रहे हैं कि जिसने भी हत्या की, वह वाकई दिलेर रहा होगा। वजह यह है कि शव दस से बारह दिन पुराना माना जा रहा है। इससे साफ है कि हत्या उन दिनों में की गई, जिन दिनों में कस्बा टप्पल मासूम की हत्या को लेकर पैदा हुए हालात के चलते छावनी बना हुआ था। पुलिस कस्बे के साथ-साथ आसपास हाईवे और रास्तों पर भी निगरानी में लगी थी। ऐसे में हत्या करने में किसने यह दिलेरी दिखाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed