{"_id":"58b9d22c4f1c1ba064831a56","slug":"brother-went-to-the-wedding-to-be-barren-sister-s-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की शादी में सूनी हो गई बहन की गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की शादी में सूनी हो गई बहन की गोद
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sat, 04 Mar 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन की चपेट में बालिका की मौत पर रोती-विलखती महिलाएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव तेहरा में मामा की शादी में शामिल होने के लिए आई 10 वर्षीय बालिका की एचटी लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। बड़ी बात यह है कि नि:संतान मां ने जेठानी की बेटी को गोद लिया था, लेकिन भाई की शादी के मौके पर उसकी गोद फिर से सूनी हो गई। बच्ची की मौत से खुशियों वाले घर में मातम छा गया।
गांव तेहरा निवासी गंगाप्रसाद के बेटे भगवानदास की शनिवार को चंडौस क्षेत्र में बारात जानी है। शुक्रवार को घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं। गंगा प्रसाद की पुत्री बबली पत्नी गंगाधर निवासी राधेश्याम कालोनी (मथुरा) अपनी बेटी पार्वती (10) के साथ बारात में शामिल होने आई थी।
शुक्रवार शाम करीब छह बजे पार्वती छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी तभी छत के ऊपर से निकली एचटी लाइन की चपेट में आ गई। बच्चों का शोर सुनकर लोगों ने विद्युत विभाग को फोन कर सप्लाई बंद कराई। बच्ची को तार से अलग किया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बताते हैं कि बबली के कोई संतान नहीं है। उसने जेठानी की बेटी पार्वती को गोद लिया था।