{"_id":"69871a50b4262fc8a307697c","slug":"brother-murdered-for-property-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: संपत्ति के लिए कराई भाई की हत्या, कोविड में दर्शायी मौत,पांच वर्ष बाद पत्नी-परिजनों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: संपत्ति के लिए कराई भाई की हत्या, कोविड में दर्शायी मौत,पांच वर्ष बाद पत्नी-परिजनों पर रिपोर्ट
Sat, 07 Feb 2026 04:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 07 Feb 2026 04:26 PM IST
सार
सतीश की वर्ष 2021 में अचानक मृत्यु हो गई। पत्नी व मायके पक्ष ने उस मृत्यु को कोविड में दर्शा दिया। इस मामले में बाद में संपत्ति हड़पने की नीयत पर जानकारी हुई कि उनके भाई की कोविड रिपोर्ट सभी जगह पॉजीटिव आई थी। बावजूद इसके कोविड में मृत्यु दर्शाया गया। यह साजिशन हत्या है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र के संपन्न किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले ठेकेदार सतीश चंद्र जैन की मौत के पांच वर्ष बाद उनकी हत्या की रिपोर्ट क्वार्सी थाने में दर्ज हुई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह रिपोर्ट पत्नी व उनके परिजनों पर दर्ज की है, जिसमें संपत्ति हड़पने के लिए हत्या व कोविड में मृत्यु दर्शाने का आरोप है।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए चिंता की नगरिया के तेज प्रकाश ने बताया कि उनके भाई सतीश लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारी करते थे। गांव में मकान, संपत्ति के अलावा बाढ़ोन में 15 बीघा कृषि भूमि, बापू धाम सूतमिल में मकान, लोक निर्माण विभाग के खाते में एफडीआर, एलआईसी में जमा नकदी के अलावा उनकी एक करोड़ की बीमा पॉलिसी आदि उनके नाम थी। उन्होंने 2014 में सुरक्षा विहार की ममता संग प्रेम विवाह किया था। दंपती से एक बेटा भी है।
विज्ञापन
सतीश की वर्ष 2021 में अचानक मृत्यु हो गई। पत्नी व मायके पक्ष ने उस मृत्यु को कोविड में दर्शा दिया। इस मामले में बाद में संपत्ति हड़पने की नीयत पर जानकारी हुई कि उनके भाई की कोविड रिपोर्ट सभी जगह पॉजीटिव आई थी। बावजूद इसके कोविड में मृत्यु दर्शाया गया। यह साजिशन हत्या है। इस मामले में उन्होंने हर स्तर पर अपने भाई की कोविड रिपोर्ट आरटीआई के तहत मांगी, मगर कहीं रिपोर्ट नहीं मिली।
विज्ञापन
बाद में पुलिस में हर स्तर पर शिकायत करने पर भी मदद नहीं मिली, तब सीजेएम न्यायालय में याचिका दायर की। अदालत के आदेश के बाद क्वार्सी में सतीश की हत्या का मामला पत्नी व अन्य मायके पक्ष के लोगों पर दर्ज किया गया है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार तथ्यों की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।