{"_id":"68e4bb586607e40b73021e97","slug":"brother-kills-brother-in-harduaganj-aligarh-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हरदुआगंज में भाई को पहले तमंचे से मारी गोली, फिर फरसे से काट डाला, हत्यारोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हरदुआगंज में भाई को पहले तमंचे से मारी गोली, फिर फरसे से काट डाला, हत्यारोपी को दबोचा
Tue, 07 Oct 2025 12:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:34 PM IST
सार
फुफेरे भाई बंटी ने ममेरे भाई देवू को पहले तमंचे से गोली मार दी, फिर फरसे से काट कर मार डाला। सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। हालांकि अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
हत्यारोपी बंटी हिरासत में
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के रहसुपुर गांव में फुफेर भाई ने ममेरे भाई की गोली मारकर और फरसे से काट हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को दबोच लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
थाना हरदुआगंज क्षेत्र के रहसूपुर गांव में आज सुबह फुफेरे भाई बंटी निवासी रहसूपुर ने 32 वर्षीय ममेरे भाई देवू निवासी भटोली थाना विजयगढ़ को पहले तमंचे से गोली मार दी, फिर फरसे से काट कर मार डाला। पुलिस ने आरोपी बंटी को हत्या में प्रयुक्त तमंचे और फरसे के साथ हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि देवू 6 अक्तूबर रात करीब 8:30 बजे रहसूपुर गांव पहुंचा था। वह गांव में अकसर आता -जाता रहता था। प्रारंभिक पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। हालांकि अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
7 अक्तूबर को रहसूपुर गांव से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति का मर्डर हो गया है। प्राप्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस टीम एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौका मुआयना किया गया । क्राइम सीन को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलित किये गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में थाना हरदुआगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है। -अमृत जैन, एसपी ग्रामीण, अलीगढ़