{"_id":"6213e55f6850b104e92319d4","slug":"brother-in-law-died-in-an-accident-aligarh-news-ali28565456","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कार ने पैदल जा रहे जीजा साले को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कार ने पैदल जा रहे जीजा साले को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में हुई दुर्घटना में जख्मी दो मजदूर जीजा-साले की जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिवारों को सौंप दिए हैं। इनमें से एक हरदुआगंज क्षेत्र का था, जबकि दूसरा बुलंदशहर डिबाई का। इधर, दुर्घटना के बाद लोगों ने कार को चालक सहित दबोच लिया, जिसे पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
यहां पोस्टमार्टम पर मौजूद हरदुआगंज क्षेत्र के गांव बरौठा के 47 वर्षीय धर्मवीर सिंह के परिजनों ने बताया कि रविवार को वह छतारी क्षेत्र में गांव नारायनपुर के पास एक कोल्डस्टोर पर रंगाई पुताई कर रहा था। साथ में दानगढ़ डिबाई का 40 वर्षीय साला सन्नी भी था। देर शाम काम खत्म कर वे पैदल अपने घर लौट रहे थे। तभी तेज गति से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इधर, भागते कार चालक को कार सहित दबोच लिया। बाद में पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, पुलिस की मदद से घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां सोमवार सुबह उनको मृत घोषित कर दिया गया। इसे लेकर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। इधर, दिन में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिवारों को सौंप दिए गए हैं।