फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brother-in-law and sister-in-law arrested with stolen goods

Aligarh News: चोरी के माल सहित जीजा-साली गिरफ्तार, सोने-चांदी के गहने बरामद

Sun, 04 May 2025 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 04 May 2025 01:35 AM IST
सार

घर से दो लाख रुपये की नकदी सहित सोने-चांदी के गहनों की चोरी हुई थी। पुलिस ने एक आरोपी वीकेश को पकड़ा। पूछताछ में उसने गहने अपनी साली मंजू के पास होने की बात बताई। पुलिस ने उसे साथ ले जाकर मंजू को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर चुराए गए सोने-चांदी के गहने बरामद कर लिए।

विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law arrested with stolen goods
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

26 अप्रैल की रात गांव कसेरू में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने नामजद आरोपी जीजा और उसकी साली को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चुराए गए गहने बरामद हुए हैं। दोनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


कसेरू गांव निवासी योगेश सोलंकी के घर से दो लाख रुपये की नकदी सहित सोने-चांदी के गहनों की चोरी हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर 27 अप्रैल को गांव निवासी तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने एक आरोपी वीकेश को पकड़ा था, जिससे पूछताछ कर रही थी। पूछताछ में उसने गहने अपनी साली मंजू के पास होने की बात बताई।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने उसे साथ ले जाकर मंजू को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर चुराए गए सोने-चांदी के गहने बरामद कर लिए। थाना पुलिस के अनुसार चोरी की इस घटना में अन्य आरोपी सोनू, मयंक और करन फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उक्त तीनों को भी पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed