{"_id":"5cd3a88fbdec22074909f314","slug":"bride-refuse-marriage-after-watch-groom-at-aligarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोगुनी उम्र का दूल्हा देख बिफरी दुल्हन, हंगामा कर लौटा दी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुनी उम्र का दूल्हा देख बिफरी दुल्हन, हंगामा कर लौटा दी बरात
Thu, 09 May 2019 09:41 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 09 May 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के गंगीरी के थाना दादों के गांव सिंधौली खुर्द में मंगलवार की रात आई बरात में अपने से दूनी से अधिक उम्र का दूल्हा देखकर नाबालिग दुल्हन भड़क गई।
उसने पूरी दृढ़ता के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। इस बीच दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों ने दुल्हन के पिता को अलग ले जाकर कुछ लालच दिया तो वह शादी कराने की जिद पर अड़ गया।
इस पर दुल्हन के रिश्ते के चाचा और फूफा ने पुलिस को फोन कर दिया। गांव पहुंची पुलिस ने बरात को वापस करा दिया और सूचना देने वाले रिश्तेदारों को ही पकड़कर हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन
बरात संभल जनपद के गांव रजपुरा से आई थी। 40 वर्षीय हंबीर पुत्र सोपाल सिंह रजपुरा से बरात लेकर सिंधौली खुर्द निवासी राजपाल सिंह के यहां आए थे।

राजपाल सिंह की नाबालिग बेटी पूनम ने जयमाल के समय जब दूल्हे को देखा तो वह भड़क उठी और शादी करने से साफ मना कर दिया। इससे बरात में अफरातफरी मच गई। दूल्हे पक्ष के कुछ लोगों ने शादी कराने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन की नाराजगी से बात नहीं बनी।