फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Breathlessness, attendants kept pleading, doctors did not budge

Aligarh News: उखड़ रहीं सांसें, गिड़गिड़ाते रहे तीमारदार, नहीं पसीजे डॉक्टर

Thu, 07 May 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Breathlessness, attendants kept pleading, doctors did not budge
जेएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की हड़ताल के बाद इमरजेंसी से मरीज को वापस ले जाते तीमारदार।  - फोटो : samvad
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी सेवाएं दूसरे दिन भी ठप रहीं। इमरजेंसी पहुंचे मरीज बिना इलाज कराए लौट गए। इनमें कई मरीज ऐसे भी थे, जिनकी हालत गंभीर थी। एक व्यक्ति की सांसें उखड़ रही थी और उनके तीमारदार इलाज के गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन डॉक्टर नहीं पसीजे। एक युवक के दाहिने पैर में फ्रैक्चर था। उसे भी इलाज नहीं मिला। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन



मंगलवार रात एक तीमारदार ने जूनियर महिला डॉक्टर को घूंसा मार दिया। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी। ट्रामा सेंटर के बाहर खड़े गुलजार अहमद ने बताया कि अपने मरीज को लेकर पहुंचे, लेकिन उनके मरीज को भर्ती नहीं किया गया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर 12 बजे इमरजेंसी शहर के महेंद्रनगर के पूरन सिंह पहुंचे, जिनकी सांसें तेजी से उखड़ रही थी। परिजन उन्हें बाइक से इमरजेंसी के गेट तक ले गए, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हड़ताल चल रही है, इसलिए वह भर्ती नहीं हो सकेंगे, जिस पर परिजन डॉक्टर से गिड़गिड़ाए, लेकिन वह नहीं पसीजे। बुलंदशहर के दानपुर में सड़क हादसे में सौरभ के पैर में फ्रैक्चर हो गया था, उसे परिजन लाए, लेकिन भर्ती नहीं किया गया। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed