{"_id":"64cbc2d0d58675fb7502cc06","slug":"braj-84-kos-parikrama-devotee-died-due-to-ill-health-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ब्रज 84 कोस परिक्रमा में गए श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, परिवार में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ब्रज 84 कोस परिक्रमा में गए श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, परिवार में शोक
Thu, 03 Aug 2023 08:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 03 Aug 2023 08:38 PM IST
सार
कमला बाजार बंदरवन गली निवासी मेटल कारोबारी जगदीश वर्मा उर्फ स्वामी (60) पुत्र गोवर्धन दास वर्मा भी गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह परिक्रमा ने राया से बल्देव के लिए प्रस्थान किया। इस बीच जगदीश प्रसाद की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
जगदीश वर्मा उर्फ स्वामी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस शहर से ब्रज 84 कोस परिक्रमा के लिए गए एक श्रद्धालु की बृहस्पतिवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। श्रद्धालु शहर के कमला बाजार स्थित बंदरवन गली के निवासी थे। बृहस्पतिवार की दोपहर को उनका शव घर पर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार इगलास अड्डा स्थित पत्थरवाली श्मशान घाट पर किया गया।
विज्ञापन
लगभग दो सप्ताह पूर्व शहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रज 84 कोस की परिक्रमा के लिए रवाना हुए थे। इनमें शहर के कमला बाजार बंदरवन गली निवासी मेटल कारोबारी जगदीश वर्मा उर्फ स्वामी (60) पुत्र गोवर्धन दास वर्मा भी गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह परिक्रमा ने राया से बल्देव के लिए प्रस्थान किया। इस बीच जगदीश प्रसाद की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
आनन-फानन परिक्रमा में शामिल अन्य श्रद्धालु व परिजन उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही उनका शव कमला बाजार बंदरवन गली पहुंचा, वैसे ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शहर के इगलास रोड स्थित पत्थरवाली श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन