फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Boyfriend throws girlfriend's daughter from the terrace

अलीगढ़ : अवैध संबंधों में बाधा बनने पर प्रेमी ने प्रेमिका की बेटी को छत से फेंका, मौत

Thu, 03 Mar 2022 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend throws girlfriend's daughter from the terrace
पुलिस की गिरफ्तर में आरोपी। - फोटो : CITY OFFICE
क्वार्सी क्षेत्र के नगला मल्लाह में मां के अवैध संबंधों में आड़े आ रही 16 वर्षीय किशोरी को उसकी मां के प्रेमी ने मंगलवार की रात छत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। खबर पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर में मृत किशोरी के बहनोई की तहरीर पर मां व उसके प्रेमी पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नगला मल्लाह निवासी महिला के रसलगंज के आरिफ से करीब दो वर्ष से प्रेम संबंध हैं। मंगलवार की रात नशे में धुत आरिफ अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। लेकिन उस वक्त महिला पड़ोस में अपनी विवाहित बेटी के घर गई थी। इस दौरान आरिफ ने अपनी प्रेमिका की 16 वर्षीय बेटी से उसकी मां के विषय में पूछा। बेटी ने कह दिया कि वह घर पर नहीं है। इससे वह आग बबूला हो गया और घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इस बीच मां भी वहां आ गई। आरोप है कि मां ने भी बेटी को पीटने का कोई विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

इस दौरान आरिफ उसे पीटते हुए तीसरी मंजिल पर ले गया और वहां से रेलिंग से नीचे फेंक दिया। कुछ ही देर में यहां भीड़ जमा हो गई। आरोपी घर से गायब हो गया। घायल किशोरी को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे चिकित्स ने मृत घोषित कर दिया। इसी बीच खबर पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। जांच व पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया। कुछ घंटों के बाद ही आरोपी प्रेमी को भी क्वार्सी के पास से दबोच लिया। बुधवार दोपहर मृत किशोरी के बहनोई की तहरीर के आधार पर आरिफ पर हत्या करने व किशोरी की मां पर साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे में सीधा आरोप है कि चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की बेटी अपनी मां के इन रिश्तों का विरोध करती थी। इसी के चलते यह हत्या की गई है। दोपहर में न्यायालय में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार मामला छत से फेंककर हत्या का है। मामले में आरोपी व मृत किशोरी की मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी तथ्यों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति से अलग रहती थी महिला, एक माह पहले हुई मौत
पुलिस जांच में पता चला कि महिला अपने पति से करीब चार साल से अलग रहती है। इसी बीच उसकी मुलाकात आरिफ से हुई और दोनों में प्रेम संबंध हो गए। शुरुआत में दोनों चोरी छिपे मिलते थे। मगर पिछले माह पति की मौत के बाद आरिफ उसके घर आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed