फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   boy of Gautam Buddha nagar kidnapped by two man in Pisawa

अपहरण का नया ट्रेंड आया सामने, फोन पर लड़की बनकर की प्यारी बातें, पास बुलाकर लूटे 8 लाख

Thu, 01 Nov 2018 12:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिसावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिसावा Updated Thu, 01 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
boy of Gautam Buddha nagar kidnapped by two man in Pisawa
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

फिरौती के लिए अपहरण का नया ट्रेंड सामने आया है। यहां सक्रिय गैंग ने फोन कॉल के जरिये युवती के प्रेम जाल में फंसाकर गौतमबुद्ध नगर के युवक को पिसावा बुला लिया गया और उसे अगवा कर बंधक बना लिया। बाद में परिजनों से फिरौती की डिमांड कर 8 लाख रुपये वसूले गए। अपहृत के छूटने के बाद जब बात पुलिस तक पहुंची तो दो दिन पुरानी घटना में पुलिस ने अभियान चलाकर मुठभेड़ के बाद मास्टर माइंड सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि युवती व अन्य साथी फरार हैं। जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


वाकया इस तरह है कि गौतमबुद्ध नगर के रघुपुरा के गांव मेंहदीपुर के युवक आमिर 5 अक्तूबर से एक अंजान नंबर से युवती ने फोन करना शुरू किया। बातों-बातों में दोनों के बीच प्यार की बातें होने लगीं और प्यार परवान चढ़ गया। मगर आमिर को नहीं पता था कि उसे चारा बनाया जा रहा है। इसके बाद युवती ने प्लानिंग के तहत उसे मिलने के लिए 28 अक्तूबर को पिसावा के गांव जलोखरी के एक नलकूप पर बुलाया। यहां आते ही युवक को पहले से मौजूद बदमाशों ने बंधक बना लिया और उससे मारपीट के बाद मोबाइल छीनकर उसके परिवार को फोन कर 8 लाख रुपये की फिरौती मंगाई गई। रात भर आमिर बंधक रहा और 29 अक्तूबर को परिजनों ने फिरौती की रकम देकर आमिर को बंधनमुक्त कराया। इसके बाद आमिर ने पिसावा पुलिस से संपर्क किया। बात अधिकारियों तक पहुंची।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा के अनुसार बुधवार शाम को क्षेत्र के गांव राऊपुर के जंगलों से मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को दबोच लिया गया। इनके कब्जे से फिरौती की रकम में से एक लाख रुपये के अलावा हथियार, पीड़ित का मोबाइल, उसकी बाइक आदि बरामद हुआ। शेष साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों में चांद मोहम्मद आमिर के ही गांव मेंहदीपुर का है, जो गांव छोड़कर ककोड़ में जा बसा है। उसी ने अपनी प्रेमिका के जरिये यह जाल बुनवाया था और इससे पहले भी वह खुर्जा में दो वारदात कर चुके हैं। पूछताछ में स्वीकारा है कि शेष रकम में से एक लाख रुपये युवती के पास है और अन्य रकम गैंग के अन्य सदस्यों के पास है। जिनकी तलाश जारी है। दबोचे गए लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी
चांद मोहम्मद पुत्र श्यौराज मेंहदीपुर रघुपुरा गौतमबुद्धनगर
शमीम पुत्र राजी खान भावरा गुलावहटी बुलन्दशहर

फरार बदमाश
भूरा पुत्र अनूप सिंह धर्मपुर पिसावा अलीगढ 
राजू भोलरा थाना चाट जिला पलवल हरियाणा 
निजाकत रघुपुरा पुरानी चौकी के पास गौतमबुद्धनगर
सोनी उर्फ कमरजहां पुत्री बाबू खां कस्वा व थाना धौलाना जिला हापुड़

यह बरामद
एक लाख रूपये नकद, 2 तमंचा, 9 कारतूस, 2 खोखा, 3 मोबाइल, 2 मोटर साइकिल 

गिरफ्तारी टीम
इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा, एसआई दुर्वेश कुमार, नरेश कुमार, सिपाही अरुण भड़ाना, धर्मेन्द्र कुमार, सचिन कुमार, सतेन्द्र कुमार, कृष्णा सोलंकी आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed