{"_id":"612c7efd8ebc3e79f95361db","slug":"boy-kills-his-friend-as-he-denies-giving-him-mobile-to-play-pubg-game-in-atrauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में वारदात: पबजी खेलने के लिए मांगा फोन, मना करने पर कर दी दोस्त की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में वारदात: पबजी खेलने के लिए मांगा फोन, मना करने पर कर दी दोस्त की हत्या
Mon, 30 Aug 2021 12:24 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:24 PM IST
सार
आरोपी विनोद ने पुलिस को बताया कि सुमित पब्जी गेम खेल रहा था, लेकिन विनोद ने जब उससे खेलने के लिए मोबाइल मांगा तो उसने मना कर दिया। इसीलिए गुस्से में आकर विनोद ने सुमित की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन
इसी कुएं में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतरौली के गांव मढौली में 16 वर्षीय किशोर की मोबाइल पर पब्जी गेम खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक द्वारा हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को तीन दिन बाद कुएं से बरामद किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
सूबे के वित्त राज्यमंत्री संदीप सिंह के पैतृक गांव मढौली निवासी राजाराम अतरौली की दूध की डेरी में वेल्डर का कार्य करते हैं। उनका 16 वर्षीय बेटा सुमित कुमार डीकेएस स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र था। शुक्रवार सुबह से सुमित लापता था। परिजनों ने गांव के ही विनोद पर शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने विनोद को थाने लाकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। विनोद ने पुलिस को बताया कि राज ढाबा के पीछे भट्ठा के निकट सुमित मोबाइल पर पब्जी गेम खेल रहा था। विनोद भी वहां पहुंच गया और उसने सुमित से पब्जी खेलने के लिए मोबाइल मांगा।
विज्ञापन
सुमित ने मोबाइल देने से मना कर दिया इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इसी गुस्से में उसने सुमित की गर्दन में चुनरी लपेटकर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव भट्ठा के निकट सुरेंद्र कुमार के कुएं में फेंक दिया।
एसएसआई अभय सिंह ने बताया कि विनोद की निशानदेही पर सोमवार तड़के पुलिस ने शव को कुएं से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।