फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Both friends were in the grip of Rajdhani train

राजधानी ट्रेन की चपेट में आए दोनों दोस्त थे

Sat, 20 Mar 2021 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Both friends were in the grip of Rajdhani train
विष्णु का फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
बरौला पुल के नीचे बृहस्पतिवार शाम दिल्ली-हावड़ा राजधानी ट्रेन की चपेट में आकर मृत दोनों युवकों की पहचान हो गई है। दोनों दोस्त थे और कांच की मूर्तियां बनाकर फेरी लगाकर बेचने का धंधा करते थे। इनमें से एक युवक पलवल का तो दूसरा मेरठ का रहने वाला था। मौत की खबर पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

वाकया बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे का है, जब बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पार करते समय राजधानी ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, उनकी पहचान पलवल (हरियाणा) कैलाश नगर के 21 वर्षीय विष्णु पुत्र नत्थू राम व मेरठ के मलियाना नई बस्ती के 22 वर्षीय भोलू पुत्र ओंकार के रूप में हुई है। खबर पर यहां पहुंचे परिजनों ने बताया कि विष्णु कांच की मूर्तियां बनाकर फेरी लगाकर बेचने का काम करता था। उसका दोस्त भोलू भी उसके साथ इसी धंधे में शामिल था। पिछले 20 दिन से वे दोनों विष्णु की बरौला में रहने वाली मौसी के घर थे और फेरी लगाकर मूर्तियां बेच रहे थे। बाजार से लौटते समय ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जब विष्णु व भोलू मौसी के घर नहीं पहुंचे तो मौसी ने तलाश शुरू की। इसी बीच उन्हें दोनों की मौत की खबर मिली। बाद में उन्होंने दोनों के शवों को कपड़े आदि के आधार पर पहचान लिया। बन्नादेवी पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर दोनों के शव परिजन अपने साथ ले गए।

भोलू का फाइल फोटो।

भोलू का फाइल फोटो।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed