{"_id":"68109c13b34e9d73d8043d6d","slug":"body-of-a-teenager-drowned-in-ganga-found-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गोताखोरों ने गंगा से निकाला शव, डूब गया था दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गोताखोरों ने गंगा से निकाला शव, डूब गया था दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर
Tue, 29 Apr 2025 03:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 29 Apr 2025 03:00 PM IST
सार
हाईस्कूल में पास होने से विकास बहुत खुश था। वह अपने दोस्तों के साथ अलीगढ़ के सांकरा गंगा घाट पर स्नान के लिए गया। वहां पर गहरे पानी में वह डूब गया। करीब पौने चार घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों ने शव गंगा से निकाला।
विज्ञापन
विकास
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा पास होने की खुशी में नहाने गए सात दोस्तों में एक विकास (17) की 28 अप्रैल दोपहर को गंगा में डूबने से मौत हो गई। करीब पौने चार घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों ने शव गंगा से निकाल लिया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
हादसा सांकरा घाट पर 28 अप्रैल दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। विकास ग्राम पंचायत भमोरी बुजुर्ग के मजरे नगला नत्थू निवासी सुखराम का पुत्र था और छर्रा स्थित दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में पढ़ता था। विकास और उसके साथ में ही पढ़ने वाले गांव के ही उसके दोस्त, लोकेश, शिवम, अंकित, मयंक, किशन और गौरव ने हाल ही में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
परीक्षा पास करने की खुशी में यह 28 अप्रैल सुबह आठ बजे गांव से गंगा स्नान करने के लिए निकले थे। पहले नरौरा पहुंचे और वहां से लौटकर सांकरा घाट पर पहुंच गए। छात्र गौरव ने बताया कि स्नान करते समय विकास गहरे पानी में जाने लगा, उन्होंने उसे रोका और आगे जाने से मना किया, लेकिन तभी वह डूबने लगा। उनके देखते-देखते वह गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन
इन्होंने गंगा से बाहर निकालकर शोर मचाया, पुलिस और परिजनों को सूचना दी। एक दोस्त किशन डरकर मौके से भाग गया। पुलिस ने स्थाीय गोताखोरों की मदद से गंगा में विकास की तलाश शुरू कराई। करीब सवा छह बजे उसका शव मिल गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव लेकर चले गए।