{"_id":"6226635f56561b4f1c306922","slug":"blood-spilled-from-temple-to-bedroom-aligarh-news-ali2866319187","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब हुआ संघर्ष : मंदिर से बेडरूम तक बिखरा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब हुआ संघर्ष : मंदिर से बेडरूम तक बिखरा खून
विज्ञापन
चाकुओं से गोदकर सुनीता की हत्या के बाद आगरा रोड स्थित एक अस्पताल में विलाप करते परिजन।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के प्रमुख कारोबारी व भाजपा नेता राकेश गुप्ता साईं के रिश्ते के भाई विजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुनीता ने हमलावर से खूब संघर्ष किया। घर के अंदर का नजारा देख यह अंदाजा कोई भी लगा सकता है। महिला को मंदिर वाले कमरे से लेकर बेडरूम तक घसीट-घसीटकर मारा गया। इस दौरान महिला ने खूब बचने का प्रयास किया। मगर सफल न हो सकी। मौके पर मंदिर के पास खून के धब्बे मिले हैं। इसके बाद बेडरूम तक उसे घसीटकर ले जाने के साक्ष्य हैं और फिर बेडरूम में खून मिला है। वहीं, महिला पड़ी मिली। हालांकि कमरे में दो अलमारी हैं, मगर सिर्फ एक खुली मिली है, जिसमें कुछ सामान बिखरा पड़ा है। इसे लेकर एसएसपी ने चार टीमों का गठन किया है और नौकरानी से लेकर पेंटर तक की धरपकड़ के साथ-साथ आसपास के सीसीटीवी दिखवाए जा रहे हैं।
डॉक्टर को न बुलाने पर नाराज हुआ परिवार
घटनास्थल पर जब सबसे पहले बेटा पहुंचा तो उसने शोर मचाकर मोहल्ले के लोग एकत्रित किए। पिता को बुलाया और मां को गाड़ी में डालकर आगरा रोड के नर्सिंग होम लेकर चल दिया। इसी बीच पुलिस को फोन किया। अस्पताल में मौत के बाद परिवार का आरोप था कि मुख्य डॉक्टर को नहीं बुलाया गया। इसलिए उचित इलाज न मिलने पर महिला की जान गई है। यहां हंगामे हालात देख पुलिस भी कुछ देर सकते में आ गई। तमाम व्यापारियों, भाजपा नेताओं के पहुंचने पर कई थानों का फोर्स व पीएसी बुला ली गई। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय लोगों को समझाते रहे। तब कहीं 12 जे के बाद जाकर वहां माहौल सामान्य हुआ। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी काफी देर तक घर व अस्पताल में मौजूद रहे।
घर में नहीं रखते जेवरात और नकदी : विजेंद्र
पुलिस जांच व पूछताछ में खुद कारोबारी विजेंद्र गुप्ता ने ये बात स्वीकारी है कि वे अपने घर में जेवरात या नकदी नहीं रखते। उनका जेवर व नकदी बैंक के लॉकर व खाते में रहती है। हां, कुछ जरूरत भर के लिए रुपये जरूर घर में रहते हैं। इसलिए ये कहना बेहद मुश्किल है कि यह घटना लूट के लिए ही हुई है। खुद विजेंद्र ने तहरीर में लूट होने या लूट के अंदेशे का कोई उल्लेख नहीं किया है। सिर्फ अज्ञात हत्यारों द्वारा हत्या की बात कही है। यह भी कहा है कि घर में पेंटर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
महिला ने एक हमलावर के आने का किया इशारा
हालांकि इस विषय पर कोई खुलकर अभी नहीं बता रहा। मगर घर से अस्पताल जाते समय व इलाज के दौरान टूटी-फूटी बातचीत में महिला ने एक ही हमलावर के आने का इशारा किया है। वह इशारा पेंटर की ओर ही है। मगर परिवार उसे चेहरे से भलीभांति जानता है। उसका मोबाइल नंबर भी है। मगर उसका पता नहीं मालूम। ठेकेदार को भी उस पेंटर के पते के विषय में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस मोबाइल नंबर की मदद से पेंटर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पोस्टमार्टम को पहुंचा शव, रात में ही हो रही तैयारी
पुलिस ने मुकदमे के बाद पंचायतनामा भर करीब 12:30 बजे शव को अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रात में ही पोस्टमार्टम कराए जाने की तैयारी चल रही है।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, बेटी-बेटे का इंतजार
अस्पताल में खुद पति व बेटे के अलावा उनके तमाम रिश्तेदार पहुंच गए थे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। वे ज्यादा बात करने की स्थिति में भी नहीं थे। उन्होंने गोवा गए अपने बेटा बहू व विवाहित बेटी को खबर दे दी है। उनके आने का सभी को इंतजार है।
- घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। हर एंगल पर पुलिस टीमें काम कर रही हैं। खुद घटनास्थल देखने के बाद व अब तक की जांच में ये साफ लग रहा है कि इसमें लूट का कहीं कोई इनपुट नहीं है। फिर भी किसी भी तरह से जांच में जो भी साक्ष्य आएंगे, कार्रवाई की जाएगी।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
- घटना बेहद नृशंस है। इससे ज्यादा बुरी तरह से हत्या क्या की जाएगी। परिवार को तसल्ली देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ में पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता की गई है। जल्द से जल्द और सटीक खुलासा किया जाए। यही अधिकारियों से कहा गया है।
-विवेक सारस्वत, महानगर अध्यक्ष भाजपा