रक्तदान : उधर पारा हाई था, इधर महादानियों का जोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यक्रम में एसएसपी आकाश कुलहरि ने कहा कि अमर उजाला का यह सराहनीय प्रयास है। आज भी रक्तदान के संबंध में लोगों को बहुत सी भ्रांतियां हैं जिन्हें दूर करने की जरूरत है। इससे पहले कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एसीएमओ डॉ. अनुपम भास्कर, जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राम किशन, जिला अस्पताल की ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. एके राजवंशी, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ, अहिंसा फाउंडेशन के डॉ. राकेश सक्सेना, औद्योगिक चेतना समिति ताला नगरी के अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय, एचडीएफसी बैंक मसूदाबाद शाखा के प्रबंधक अंबरीश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में पहुंचे शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि यह बेहद हर्ष का विषय है कि अब लोग रक्तदान के लिए स्वयं ही आगे आ रहे हैं। कार्यक्रम में दीन दयाल संयुक्त अस्पताल की सीएमएस डॉ. याचना शर्मा भी मौजूद रहीं।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में सत्य मन मानव सेवा समिति, भारतीय जीवन बीमा निगम, हेल्पयू सोसायटी के बदन सिंह व अन्य, एडीएफसी बैंक, उड़ान सोसायटी, नागरिक चेतना समिति, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब, शेखर सर्राफ फाउंडेशन सहित अन्य सामाजिक संस्थाएं शामिल थीं। दुर्बल वर्ग उत्थान समिति, माहेश्वरी सेल्स, सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध स्वीटी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा आरएसएस, अग्रवाल युवा संगठन, सावन कृपाल रुहानी मिशन, सावन कृपाल रुहानी मिशन बिलखौरा, हेंड फार हेल्प, संत निरंकारी सत्संग मंडल, ज्ञान महाविद्यालय, राष्ट्रीय युवा संगठन, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, श्रीमती सुनहरा देवी वेलफेयर सोसायटी, मानव कल्याण सेवा संस्थान, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, टाटाएलडीसा, सर्वशक्ति सेवा संस्था, समता सैनिक दल, डेरा सच्चा सौदा, लायंस क्लब, उड़ान सोसायटी, रोटरी क्लब लाक सिटी, सलमानी एकता मंच आदि के पदाधिकारी, फैज अहमद, सुबोध नंदन शर्मा, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ मौजूद रहे।
‘जो जिंदगी का हमें एहतराम हो जाए
तो नेक लोगों में अपना भी नाम हो जाए
ये जिस्म खाक है एक दिन खाक होना है
लहू हमारा किसी के तो काम आ जाए’
- हरीश ‘बेताब’
शादी से छह दिन पहले रक्तदान शिविर
गभाना में लेखपाल के पद पर तैनात ममता चौधरी ने रक्तदान की एक अनूठी ही मिसाल की। अमर उजाला के शिविर में पहुंची ममता ने बताया कि उन्होंने अपनी शादी से छह दिन पहले रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। इस बात का जब होने वाली ससुराल में पता लगा तो वह लोग चौंक गए। उन्हें लगा कि आने वाली दुल्हन कहीं रानी लक्ष्मीबाई की तरह नहीं हो। लेकिन बाद में जब उन्होंने रक्तदान के महत्व और होने वाले फायदों के बारे में पता लगा तो बहुत प्रभावित हुए।
शादी की सिल्वर जुबली पर रक्तदान शिविर
सत्यमन मानव सेवा संस्था के अजय चौधरी और उनकी पत्नी सुशीला देवी ने अपनी शादी की 25 वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस परोपकार के काम से उन्हें बेहद संतोष का अहसास हुआ। इसके अलावा शिविर में ऐसे भी लोग आए जो अपने प्रियजनों की तेरहवीं या पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित करते हैं।