फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Block Pramukh Election

ब्लॉक प्रमुख चुनावः जयवीर सिंह के आवास पर हटा निर्विरोध निर्वाचन की राह से रोड़ा

Sat, 10 Jul 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Block Pramukh Election
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की राह में रोड़ा बने अकराबाद से उम्मीदवार अनुज प्रताप सिंह और इगलास से उम्मीदवार स्नेहलता ने शुक्त्रस्वार दोपहर में पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह के आवास पर पहुंचकर नाम वापसी का एलान किया। दोनों ने कहा कि वह भाजपाई हैं। कुछ मनमुटाव के चलते भाजपा प्रत्याशियों के सामने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का मन बनाते हुए नामांकन दाखिल किया। मगर, पार्टी के वरिष्ठ नेता ठा. जयवीर सिंह द्वारा मध्यस्थता कराए जाने के बाद उन्होंने अपना पर्चा वापस लेने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

अनुज प्रताप सिंह और स्नेहलता ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित हैं। भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुखों के साथ मिलकर क्षेत्र का विकास कराएंगे। जयवीर सिंह ने अनुज प्रताप सिंह और स्नेहलता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों उम्मीदवारों ने उनकी बात का पूरा मान रखा और अपना नाम वापस लिया। इस दौरान हाथरस सांसद राजवीर दिलेर, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र पाल सिंह नीटू, अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य अनीता जैन, जिला मंत्री अवध प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed