{"_id":"5782a63c4f1c1b4f677fa70a","slug":"black-sunday-killing-12-people-were-killed-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक संडे...हत्या-हादसों में गईं लोगों की 12 जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक संडे...हत्या-हादसों में गईं लोगों की 12 जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
ब्लैक संडे...हत्या-हादसों में गईं लोगों की 12 जान
- फोटो : रुपेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद पुलिस का संडे की छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया। सुबह से लेकर शाम तक पुलिस हत्या-हादसों में मौतों की खबर पर दौड़ती रही। कुल मिलाकर जुलाई माह का यह तीसरा रविवार कुल दस मौतों से अशुभ ही रहा।
इगलास में शराब पीने की मना करने पर शराबी पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, पिसावा के गांव टमोटिया के माजरा नगला लोधा में उधारी के रुपये न देने पर गोली मारकर हत्या कर दी। देहली गेट के जंगलगढ़ी इलाके में विद्युत करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जिसके विरोध में देर शाम तक लोधा में शव पलवल मार्ग पर रखकर जाम भी लगा दिया और हंगामा किया। जवां और टप्पल में एक्सीडेंट में मौत की खबरों पर पुलिस दौड़ती रही।
दोपहर में मडराक में हाईवे पर बुलंदशहर के स्विफ्ट सवार तीन डॉक्टर दोस्तों की एक दुर्घटना में मौत की खबर आ गई। इसके अलावा बन्नादेवी क्षेत्र के एक्सीडेंट में जख्मी एक व्यक्ति ने भी रविवार को ही मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। गंगीरी में भी एक बच्चे की करंट से मौत हो गई, जबकि खैर करंट लगने से छह गोवंशों की मौत हो गई।
विज्ञापन
शराबी पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की
पिसावा (अलीगढ़)। पत्नी ने एक शराबी से शराब पीने के लिए मना किया तो उससे कहासुनी हो गई और शराब के नशे में धुत्त पति ने गांव सहजपुरा में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला के भाई ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करना और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के गांव सहजपुरा निवासी जुगेंद्र सिंह उर्फ जुगनू पुत्र हरपाल सिंह शराब पी कर रात को घर पर पहुंचा। शराब को लेकर जुगेंद्र की पत्नी से कहासुनी हो गई। शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी 27 वर्षीय शारदा देवी को शनिवार की रात करीब 12 बजे गोली मार दी। शारदा वहीं पर गिर गई। घायल हालत में परिजन उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां पर इलाज के दौरान शारदा की मौत हो गई। वहां से मेडिकल पुलिस चौकी पुलिस ने मृतक शारदा का पंचनामा आदि भर कर पोस्टमार्टम करा कर शव शारदा के ससुरालियों को सौंप दिया। शव को गांव सहजपुरा लाया गया, जहां शारदा के मायका वाले भी पहुंच गए। सभी ने मिल कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना अतरौली के गांव क केथल निवासी शारदा देवी के भाई राहुल पुत्र राजाराम सिंह ने शारदा के पति जुगेंद्र सिंह के साथ मां कमला देवी, ससुर हरपाल सिंह, देवर अत्तन सिंह, जेठ सतीश सिंह आदि पांच को नामजद करते हुए बहन को शादी के बाद से ही प्रताड़ित करते रहना और गोली मारकर हत्या कर देने की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।घटना स्थल गांव सहजपुरा में पहुंच कर सीओ इगलास और एसपीआरए ने मौका मुआयना किया। शाम को जुगेंद्र को पुलिस ने जंगलों में भागते हुए को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि गांव सहजपुरा में जुगेंद्र सिंह अपनी पत्नी तीन बच्चों, दो बेटे और एक बेटी के साथ रहता था। जुगेन्द्र की मां बाप कस्बा खैर में रहते हैं तथा दोनों भाई हरियाणा के गुड़गांव में रह कर नौकरी करते हैं। थानाध्यक्ष रामकुमार गुप्त का कहना है कि पत्नी की हत्या करने के बाद जुगेन्द्र सिंह कहीं भागने के चक्कर में था, लेकिन उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।
उधारी के रुपये नहीं दिए तो कर डाली हत्या
इगलास (अलीगढ़)। कोतवाली के गांव टमोटिया के मजरा नगला लोधा में दो हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अलीगढ़ भेज दिया है।
ग्राम टमोटिया के मजरा नगला लोधा निवासी मुकेश कुमार पुत्र गंगाराम ने गांव के ही दलवीर पुत्र शिवलाल से किसी जरूरत में कुछ समय पहले दो हजार रुपये उधार ले लिए थे। मुकेश भट्ठे से काम करके लौटा था, मुकेश ने दलवीर को रुपये वापस देने के लिए रविवार को सुबह करीब 9 बजे बुलाया, रास्ते में ही दोनों की मुलाकात हुई। दोनों के बीच कहासुनी हुई और दोनों एक दूसरे से लड़ने झगड़ने लगे। इसी दौरान दलवीर ने तमंचा निकाला और उसकी कनपटी पर रखकर गोली मार दी। मुकेश (20) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, सूचना पर कोतवाल राजवीर सिंह, बेसवां चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भिजवा दिया है।
कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के भाई मोतीराम की तहरीर के आधार पर आरोपी दलवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना स्थल से 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया, आरोपी गांव से फरार हो गया है। मृतक चार भाई है जिनमें वह तीसरे नंबर का है।
करंट से दो मजदूरों की मौत, हंगामा-जाम
मूल रूप से लोधा के गांव मूसेपुर निवासी दलित अंकित (22) और जितेन्द्र कुमार (20) मजदूरी करते थे। पिछले 10 दिन से थाना देहलीगेट के जंगलगढ़ी में आसिफ उर्फ इकबाल के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे थे। रविवार को मकान की छत पर लेंटर पड़ना था। सुबह करीब दस बजे मजदूर अंकित लेंटर के लिए सरिया लेकर छत पर चढ़ा रहा था। तभी सरिया पास से जा रही बिजली की लाइन से छू गई। जिससे सरिया में कंरट आने से अंकित झुलस गया। चीख सुनकर जितेन्द्र बचाने के लिए दौड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उन्हें बचाने के फेर में आसिफ भी झुलस गया। जिसे मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है। इस सूचना पर एसओ देहली गेट भी पहुंच गए। जिन्होंने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए परिजनों को खबर दी। इस प्रकरण में परिजनों ने मजदूरी नहीं देने और मजदूरों को करंट लगाकर मारने का आरोप लगाया है।
परिजनों का आरोप है कि कई दिन से काम चल रहा था। आसिफ से लाइन हटवाने के लिए कहा गया था। मगर उसने इस बात को नजरंदाज कर दिया। मजदूरी मांगने पर पहले तो करंट से अंकित को मारा गया है। आसिफ ने इस तथ्य को दबाने और जितेंद्र कहीं जाकर हकीकत न बता दे। इस बात को दबाए रखने के लिए उसे भी करंट से चिपकाकर मार दिया। पुलिस पर भी आरोप लगाया कि सत्ताधारियों के दबाव में पुलिस ने चुपचाप हम लोगों के मौके पर पहुंचने से पहले शवों को विच्छेदन गृह भिजवा दिया। इसके अलावा मुआवजा मुद्दा था।
इन तमाम मांगों पर आक्रोशित परिजन शाम को जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले जा रहे थे, तभी लोधा में पलवल मार्ग पर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर पर एसओ लोधा विनोद कुमार आदि भी पहुंच गए। बाद में पीएसी व क्यूआरटी बुला ली गई। लोगों को समझाने का क्रम शुरू हुआ। वह बात मानने को तैयार न थे। पुलिस की ओर से भरोसा दिलाया गया था कि मुआवजा दिलाया जाएगा। मगर वह मुकदमे व कार्रवाई की जिद पर थे। इस दौरान पुलिस से जमकर नोकझोंक व खींचतान की स्थिति बनी। तब पुलिस को मजबूरन लठियाकर जाम खुलवाना पड़ा। एसओ लोधा ने बताया कि कुछ उत्पाती युवकों को लठियाया गया। परिजन तो मुआवजे की बात से ही सहमत हो गए थे।
-मैंने ईदगाह पर खड़े होने वाले मजदूरों में से एक दिन पहले जितेंद्र को और आज रविवार को अंकित को बुलाया था। मैं पूर्व में से इनमें से किसी को नहीं जानता और न उनके गांव के नाम तक जानता। बेवजह यह आरोप लगाया जा रहा है। दुर्घटना हुई है। दोनों परिवारों से मेरी हमदर्दी है।-आसिफ मकान स्वामी
जवां/ गंगीरी। रविवार को कस्बा में करंट लगने से एक मौत हो गई। बताया जाता है कि हरपाल पुत्र तुलसीराम प्रजापति (32) कस्बा जवां का रहने वाला था और नोएडा किसी फैक्टरी में मजदूरी करता था। नोएडा से हरपाल शनिवार की रात्रि को अपने घर आया था। रविवार की सुबह लगभग 8.30 बजे नई केवल लाकर खंभे से लगा रहा था, तो एक तार उसके हाथ पर गिर गया। युवक को बहुत जोरदार झटका लगा, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। उसे मेडिकल ले जाया गया तथा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर थाना दादों के गांव हारनपुर खुर्द निवासी 9 वर्षीय निशा पुत्री जुगेन्द्र सिंह रविवार की सुबह खेतों में शौच के लिए जा रही थी। खेत में टूटे पड़े हाइटेंशन की लाइन के तार से निशा को करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही जल कर मौके पर ही मौत हो गई।
मडराक क्षेत्र में नगला मंदिर आगरा रोड स्थित हाईवे बाईपास पर दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर ने आगरा की तरफ जा रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी 16 ए 6373 को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरफ से चकनाचूर हो गया। खबर पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गाड़ी की खिड़की कटवाकर कार सवारों को बाहर निकलवाया। जिसमें एक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि कार सवार तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जिनकी शिनाख्त बुलंदशहर के गांव अढ़ौली निवासी डा. अजयपाल सिंह (24), नगला तोता निवासी डा. राकेश पंवार (26) व चौड़ेरा छतारी निवासी डा. इंतियाज (25) के रूप में की गई। वहीं बुलंदशहर के ही गांव शिवपुरी निवासी हिमांशु की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार जानकारी पर पता चला है कि चारों नए बीयूएमएस डॉक्टर थे और प्राइवेट प्रेक्टिस करते थे। चारों स्विफ्ट कार से सादाबाद में अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इधर, ट्रैक्टर चालक ट्रेक्टर छोड़कर फरार हो गया। इस सूचना पर चारों के परिजन देर शाम यहां पहुंच गए थे।
सड़क दुर्घटना में छात्र समेत दो की मौत
जवां/ इगलास। रविवार को कस्बे में सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई। बताया जाता है कि रोहित पुत्र गणेश (17) निवासी कस्बा जवां