{"_id":"681df5db0a78f105aa07f050","slug":"bku-tikait-expanded-the-organization-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भाकियू टिकैत ने किया संगठन विस्तार, इन किसानों को दी गई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भाकियू टिकैत ने किया संगठन विस्तार, इन किसानों को दी गई जिम्मेदारी
Fri, 09 May 2025 06:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 09 May 2025 06:02 PM IST
सार
किसानों ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की। ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की।
विज्ञापन
भाकियू टिकैत के नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते मंडल अध्यक्ष कमांडो ओपी सिंह
- फोटो : संगठन
विस्तार
भाकियू टिकैत गुट की बैठक 9 मई को गोंडा ब्लॉक परिसर में तहसील अध्यक्ष कैप्टन हरपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। संगठन विस्तार किया गया। किसानों को जिम्मेदारी सोंपी गई।
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष कमांडो ओपी सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए हरिराज सिंह को मंडल संरक्षक, नेपाल सिंह को मंडल महासचिव, राकेश प्रधान को तहसील महासचिव, कुलदीप सिंह को तहसील उपाध्यक्ष, विनोद कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष, महेंद्र सिंह को तहसील सचिव पद के नियुक्ति पत्र सौंपे। बैठक का संचालन राकेश प्रधान ने किया।
विज्ञापन
किसानों ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की। ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की। किसानों ने बताया कि नलकूप के लिए 10 के स्थान पर 7 घंटे बिजली मिल रही है। वह भी दो शेड्यूल में मिलती है, इससे सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान उपखंड बिजली अधिकारी नवनीत कुमार से भी मिले।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह 7 घंटे बिजली आपूर्ति को एक शेड्यूल में कराएंगे। इस दौरान मंडल सचिव बाजीलाल गौतम, श्यौराज सिंह, विजय कुमार, देवदत्त चौधरी, विनोद चौधरी, राजकुमार सिंह, राजन सिंह, ओमप्रकाश, राजेंद्र सिंह, रतनवीर मौजूद रहे।